Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आगर में भव्य कलश यात्रा में की वर्चुअल सहभागिता, भगवान गौतम बुद्ध की पावन जन्मस्थली लुंबिनी, 563 ईसा पूर्व रानी मायादेवी ने शाल वृक्ष के नीचे दिया था... भारत के रणनीतिक 'चिकन नेक' गलियारे में बिछेगी चौथी रेल लाइन, पूर्वोत्तर सीमा रेलवे को मिली बड़ी मंजू... महाराष्ट्र राजनीति में हलचल: देर रात वर्षा बंगले पर मिले शिंदे और फडणवीस, रायगढ़ पालक मंत्री और महाम... बागपत में सनसनीखेज डबल मर्डर: 20 दिन से लापता दो दोस्तों के शव मंदिर की धूनी के नीचे दफन मिले, फरार ... भोपाल के बोट क्लब में दिखा अद्भुत नजारा: देश में पहली बार तालाब के बीच बना 'फ्लोटिंग तिरंगा', सीएम म... हरिद्वार में कांवड़ मेले के समापन के बाद महा-सफाई अभियान, घाटों और सड़कों से हटाया जा रहा 7000 मीट्र... राज्यसभा से पास हुआ 'खान और खनिज (विकास एवं नियमन) संशोधन विधेयक 2026', खनिज भूमि पर केंद्रीय नियंत्... पंजाब कांग्रेस में गहराया अंदरूनी संकट, पूर्व सीएम चन्नी और प्रदेश अध्यक्ष राजा वड़िंग के बीच शुरू ह... भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में जांच आयोग ने सौंपी अंतरिम रिपोर्ट, बिहार सरकार का बड़ा फैसला

खंडवा में प्रेम – प्रसंग में युवक की हत्या, चाकू से पेट पर किया हमला ,प्रेमिका के भाई की तलाश जारी..

53

खंडवा। मध्य प्रदेश के खंडवा जिले में गुरुवार की रात को एक युवक की चाकू मार कर हत्या कर दी गई, युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया कोतवाली थाना पुलिस सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंच गई थी और युवक के शव को जिला अस्पताल लेकर पहुंची प्रेम प्रसंग को लेकर युवक को मौत के घाट उतारने वाले आरोपी की पुलिस अभी तलाश कर रही है। कोतवाली थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतक  तीरथ और आरोपी के बीच प्रेम प्रसंग को लेकर विवाद चल रहा था।

प्रारंभिक जांच में पुलिस को पता चला है कि आरोपी की बहन मृतक के साथ प्रेम प्रसंग में थी। कुछ समय पहले दोनों घर से भी भाग गए थे इसी मामले को लेकर आरोपी के परिवार ने मृतक युवक पर मामला भी दर्ज करवाया था, उस समय से ही रंजिश चल रही थी फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। मृतक के परिजनों का आरोप है कि तीन लोगों ने मिलकर युवक को चाकू मारा है, पुलिस तीनों आरोपियों की तलाश कर रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.