Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Rape Case Verdict: दुष्कर्म मामले में फास्ट ट्रैक कोर्ट का बड़ा फैसला, दोषी को 7 साल की कड़ी सजा और ... Bhupinder Hooda on Crime: "हरियाणा में वही सुरक्षित है जिसे कोई मारना नहीं चाहता"—बढ़ते अपराध पर हुड... Haryanvi Singer Harsh Gupta Arrested: हरियाणवी सिंगर हर्ष गुप्ता गिरफ्तार, पुलिस ने इस गंभीर मामले म... High-Tech Fraud: पेमेंट का फर्जी मैसेज दिखाकर लाखों के गहने ले उड़ा ठग, शातिर की तलाश में जुटी पुलिस Rohtak Gangwar: रोहतक में सरेआम गैंगवार, गोगा की 20 से अधिक गोलियां मारकर हत्या, CCTV में कैद हुई खौ... Haryana Vivah Shagun Yojana: हरियाणा में बेटी की शादी के लिए मिलेंगे 71,000 रुपये, जानें क्या है पात... अचानक टैंकर में लगी भीषण आग, जोरदार धमाके (Blast) से दहला इलाका, एक शख्स गंभीर रूप से झुलसा Haryana Drug Crisis: हरियाणा में नशा तस्करी के मामलों में 81% का उछाल, महज 45 दिनों में 29 केस दर्ज;... Anil Vij Accident: हरियाणा के मंत्री अनिल विज के दोनों पैर फ्रैक्चर, बजट सत्र में शामिल होने पर सस्प... हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला: सीवरेज और एसटीपी सिस्टम में बदलाव, ठेकेदारों को मिली संचालन और रखरखाव क...

सोमवती अमावस पर भगवान महाकाल की शाही सवारी, 2 सितंबर को 70 भजन मंडलियां होंगी शामिल

53

उज्जैन : श्रावण-भादौ मास में दो सितंबर सोमवार को भगवान महाकाल की शाही सवारी निकलेगी। सवारी में व्यवस्थाओं के निर्धारण के लिए बुधवार को कलेक्टर नीरज कुमार सिंह व एसपी प्रदीप शर्मा की मौजूदगी में बैठक हुई। शाही सवारी में भगवान महाकाल की पालकी पालकी स्वागत करने के लिए 100 स्वागत मंच लगाने का निर्णय लिया गया। सवारी में 70 भजन मंडलियां शामिल होंगी।

भगवान महाकाल की शाही सवारी

करीब सात किलोमीटर लंबे सवारी मार्ग पर 500 से अधिक बैरिकेड्स लगाए जाएंगे। भगवान महाकाल की पालकी को रात 10 बजे तक पुन: महाकालेश्वर मंदिर पहुंचाने का लक्ष्य भी निर्धारित किया गया। इस बार भगवान महाकाल की शाही सवारी सोमवती अमावस्या के महासंयोग में निकलने वाली है। ऐसे में सवारी में आस्था का सैलाब उमड़ने का अनुमान है।

देशभर से हजारों भक्त सवारी देखने के लिए उज्जैन पहुंचेंगे। सवारी के सुव्यवस्थित संचालन, श्रद्धालुओं को सुविधापूर्वक भगवान महाकाल के दर्शन कराने तथा भीड़ नियंत्रण के लिए के लिए चर्चा की गई। भजन मंडलियों को दोपहर 12 से एक बजे तक कोट मोहल्ला से प्रवेश दिया जाएगा।

भजन मंडल में 50 सदस्य शामिल

दोपहर एक बजे के बाद आने वाली भजन मंडलियों को प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। प्रत्येक भजन मंडल में 50 सदस्य शामिल हो सकेंगे। मंदिर समिति द्वारा भजन मंडल संचालकों द्वारा उपलब्ध कराई गई सूची के अनुसार पास जारी किए जाएंगे। बैठक में निगम आयुक्त आशीष पाठक, यूडीए सीईओ संदीप कुमार सोनी, एडिशनल एसपी नितेश भार्गव सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.