Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Baloda Bazar News: नाबालिग के कंधों पर अवैध शराब का धंधा, दो बड़ी पुलिस कार्रवाइयों में गिरोह बेनकाब GPM News: गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में दो सड़क हादसे, रेलवे कर्मचारी और बुजुर्ग की मौत Dhamtari News: अस्पताल में इलाज नहीं मिलने से नाराज ग्रामीणों का धरना, रात में गायब मिले डॉक्टर नक्सलगढ़ में AI क्रांति: सुकमा के बच्चे अब सीखेंगे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की तकनीक Crime News: मंदिर जाते समय महिला पर कटर से जानलेवा हमला, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस Raipur Crime News: रायपुर पुलिस ने आदतन अपराधी को पिस्टल के साथ किया गिरफ्तार, पंडरी इलाके का मामला Janjgir-Champa News: बेटे के गम में पति-पत्नी ने की आत्महत्या, पेड़ से लटके मिले शव; इलाके में मातम Dhar Bhojshala Case: भोजशाला के धार्मिक स्वरूप पर सुनवाई टली, जानें 18 फरवरी को क्या होगा? MP Assembly 2026: भागीरथपुरा दूषित पानी मामले पर कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, गूंजा 'इस्तीफा' का नार... Shahdol Crime News: बदमाशों ने कियोस्क संचालक को बनाया निशाना, जानलेवा हमले के बाद की लूट

छत पर बैठकर बारात देख रही थीं महिलाएं, बारातियों ने उन्हें देखा और हो गया बवाल… चले लाठी-डंडे

58

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में युवतियां और महिलाएं छज्जे पर बैठकर बारात देख रही थीं, तभी बारात में आए कुछ लोग उनका वीडियो बनाने लगे. बारातियों द्वारा जेसीबी पर बैठकर गांव की लड़कियों की वीडियो बनाना भारी पड़ गया. बारातियों को जब गांवालों ने वीडियो बनाने से रोका तो बाराती भड़क गए. पहले तो दोनों तरफ से गालियां बसरीं फिर विवाद बढ़ता गया.

दोनों पक्षों में झगड़ा इतना बढ़ गया कि बारातियों और गांवावालों के बीच में जमकर पत्थरबाजी हुई. ताबड़तोड़ चले पत्थरों के बाद यहां लोगों के सिर-मुंह से खून निकलते दिखाई दिए. शादी वाला माहौल अब पूरी तरह गंभीर हो चुका था. इस घटना में दोनों पक्षों के कुछ लोग घायल भी हुए हैं. इसके अलावा पुलिस ने दोनो पक्षों के चार लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. घटना से जुड़ा वीडियो भी सामने आया है, जिसमे देखा जा सकता है की दोनों पक्षों के बीच किस तरह सड़क पर पत्थरबाजी हो रही है?

बारातियों की दबंगई आई सामने

गंगोह थाना के बेगी रुस्तम गांव में एक बारात आई हुई थी. बारात में शामिल कुछ युवक जेसीबी मशीन पर बैठकर मोबाइल से गांव की लड़कियों का वीडियो बना रहे थे. परिवार की युवतियों की वीडियो बनाता हुआ देख लड़की पक्ष और गांव के लोगों ने इसका विरोध किया तो बाराती दबंगई पर उतर आए.

देखते ही देखते बारातियों और युवती के घरवालों के साथ-साथ गांवालों के बीच पत्थरबाजी शुरू हो गई. बारातियों की इस हरकत से नाराज युवती के घरवालों और गांववालों के बीच सरेआम जो ऐसा तांडव देखने को मिला, जिसे देखकर हर कोई दंग रह गया. घटना का वीडियो भी गांव के कुछ लोगों ने अपने मोबाइल में कैद कर लिया और सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया. मामले की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची. सूचना के बाद गांव पहुंची पुलिस ने वायरल वीडियो के आधार पर दोनों पक्षों के चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज उन्हें गिरफ्तार कर लिया है. इसके साथ ही पुलिस अन्य लोगों की तलाश कर रही है. सहारनपुर के एसपी देहात के सागर जैन का कहना है कि सरे आम पत्थरबाजी कर कानून हाथ में लेने वाले आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.