Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

नौ साल की बेटी से रेप कर रहा था पिता, मां पहुंची थाने; बताई ये शर्मनाक कहानी

48

देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में बाप बेटी के पवित्र रिश्ते को कलंकित करने वाली एक घटना हुई है. यहां एक बाप अपनी ही नौ साल की बेटी को डरा धमकाकर उसके साथ रेप कर रहा था. इस वारदात का खुलासा पीड़ित बच्ची ने दो महीने बाद अपनी मां के सामने किया. इसके बाद बच्ची की मां ने पुलिस में शिकायत दी है. वहीं इस शिकायत पर हरकत में आई पुलिस ने आरोपी को अरेस्ट कर लिया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. यह वारदात मुंबई के दिंदोशी थाना क्षेत्र का है.

पुलिस ने आगे की पूछताछ के लिए आरोपी को अदालत में पेश कर तीन दिन के पुलिस कस्टडी रिमांड पर लिया है. मासूम बच्ची की मां ने पुलिस को दिए शिकायत में बताया कि जून महीने में एक दिन वह घर पर नहीं थी. उसने अपने पति के भरोसे घर में अपनी नौ साल की बेटी को छोड़ा था. इसी दौरान मौका देखकर उसके पति ने डरा धमकाकर बेटी के साथ रेप किया. चूंकि उस समय उनकी बेटी ने घटना का जिक्र किसी से नहीं किया. इसलिए आरोपी पति का मनोबल और बढ़ गया. उसने बार बार इस वारदात को दोहराया.

30 अगस्त तक रिमांड पर आरोपी पिता

पीड़ित मां के मुताबिक अब उनकी बेटी ने उन्हें घटना की जानकारी दी है. पुलिस के मुताबिक मासूम बच्ची की मां की शिकायत पर तत्काल केस दर्ज करते हुए आरोपी को अरेस्ट कर लिया है. वहीं बच्ची का मेडिकल कराने के बाद आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे 30 अगस्त तक के लिए पुलिस कस्टडी रिमांड पर लिया गया है. फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है. पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ नए कानून की विभिन्न धाराओं के साथ पॉक्सो एक्ट की धाराओं में केस दर्ज किया गया है. जरूरी पूछताछ पूरी होने के बाद आरोपी को दोबारा से अदालत में पेश कर जेल भेज दिया जाएगा.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.