Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Khunti Nikay Chunav 2026: खूंटी बना झारखंड का सबसे हॉट सियासी अखाड़ा, अर्जुन मुंडा और रघुवर दास जैसे... Jharkhand Assembly: बजट सत्र की तारीखों में बदलाव, 23 फरवरी की जगह अब 21 को होगी सदन की कार्यवाही स्ट्रॉबेरी ने बदली किस्मत: लातेहार में पारंपरिक खेती छोड़ किसान ने अपनाया नया तरीका, बंपर मुनाफे से ... नगर निकाय चुनाव 2026: चुनावी गड़बड़ी पर सरकारी कर्मियों की खैर नहीं, दोषी पाए जाने पर होगी 5 साल तक ... Jharkhand Assembly Budget Session: 18 फरवरी से शुरू होगा बजट सत्र, स्पीकर रबींद्रनाथ महतो ने अधिकारि... बस्तर में बड़ा सरेंडर: 22 माओवादियों ने किया आत्मसमर्पण, बोले- 'पूना नारकोम' अभियान से मिली नई जिंदग... IT Raid: नर्मदा ड्रिंक्स कंपनी पर आयकर विभाग का बड़ा छापा, वित्तीय लेन-देन में गड़बड़ी की आशंका Khairagarh Police: खैरागढ़ में शातिर चोर गिरोह का पर्दाफाश, 4 लाख का मशरूका बरामद, ऐसे देते थे चोरी ... Dhamtari News: धमतरी नगर निगम में भ्रष्टाचार का आरोप, विधायक ने निरीक्षण के दौरान निर्माण कार्य पर उ... Rajnandgaon Police: अंतरराज्यीय शराब तस्करी गिरोह का भंडाफोड़, पुलिस ने 6 तस्करों को किया गिरफ्तार

अब आएगा दोगुना मजा, आ गया वॉयस मैसेज को टेक्स्ट में बदल देने वाला ये फीचर

17

WhatsApp Voice Note Transcripts फीचर का इंतजार यूजर्स पिछले लंबे समय से कर रहे थे और अब अंतत: इस फीचर को एंड्रॉयड यूजर्स के लिए रोलआउट कर दिया गया है. व्हॉट्सऐप यूं ही पॉपुलर नहीं है, कंपनी यूजर्स की सुविधा को पूरा ख्याल रखती है. समय-समय पर लोगों के लिए नए-नए फीचर्स को रोलआउट किया जाता है, अब इस नए फीचर को यूजर्स के लिए ऐप में जोड़ा गया है.

व्हॉट्सऐप पर वॉयस मैसेज भेजने वाला फीचर उन लोगों को काफी पसंद आता है जो लोग ज्यादा टाइप करना पसंद नहीं करते. आपको भी WhatsApp पर आने वाले सभी Voice Message सुनने पड़ते हैं तो अब बस और नहीं, अगर आप चाहें तो इन वॉयस मैसेज को अब टेक्स्ट में कंवर्ट कर पढ़ भी सकते हैं. यही है व्हॉट्सऐप का नया फीचर, जो बहुत ही आसानी से इस काम को आपके लिए कर देगा.

WhatsApp Voice Note Transcribe: ऐसे करें इस फीचर को यूज

ये फीचर आप लोगों को व्हॉट्सऐप चैट्स में मिलेगा और इस फीचर को आप व्हॉट्सऐप सेटिंग्स से ऐनेबल कर सकते हैं. इस फीचर को ऑन करने के बाद चैट्स में आपको ये फीचर वॉयस मैसेज के नीचे दिखने लगेगा.

आप जैसे ही इस फीचर पर क्लिक करेंगे, व्हॉटसऐप आपकी सुविधा के लिए टेक्स्ट फाइल को डाउनलोड कर देगा. फाइल साइज लगभग 90MB के आसपास हो सकता है, फाइल के नीचे ही आपको टेक्स्ट दिखने लगेगा. प्राइवेसी को ध्यान में रखते हुए एक और इंतजाम किया गया है और वह यह है कि इस टेक्स्ट फाइल को किसी के साथ शेयर नहीं किया जा सकता है.

ध्यान दें

WhatsApp Transcribe Feature फिलहाल फोन के लिए काम करता है, इसका मतलब कि इस फीचर का फायदा आप फिलहाल वेब वर्जन पर नहीं उठा पाएंगे. इसके अलावा ये फीचर शुरुआत में अभी अंग्रेजी, स्पैनिश, Portuguese, हिंदी और Russian जैसी पांच अलग-अलग भाषाओं में उपलब्ध है. व्हॉट्सऐप पर आने वाले आपके सभी पर्सनल वॉयस मैसेज एंड-टू-एंड एनक्रिप्टड हैं. सेंडर और रिसीवर के अलावा कोई भी मैसेज को नहीं सुन सकता, व्हॉट्सऐप भी नहीं.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.