Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

सैलरी नहीं बल्कि इस बात पर ज्यादा ध्यान देते हैं कॉर्पोरेट कर्मचारी

50

जब बात नौकरी की होती है तो आप किस बात पर ज्यादा ध्यान देते हैं ? शायद आपका जवाब सैलरी होगा लेकिन ज्यादातर लोग ऐसा नहीं मानते.अब लोगों की पसंद सिर्फ सैलरी नहीं रह गई है, बल्कि लोग अन्य बातों पर भी ध्यान देने लगे हैं एक सर्वे से पता चला है कि 10 में से 8 कर्मचारी सैलरी के बजाय इस बात को ज्यादा महत्व देते हैं कि उनका काम कैसा है.यानी उनके काम में किस तरह के स्किल का प्रयोग हो रहा है.

क्या है रिपोर्ट में?

EY और iMocha की रिपोर्ट में यह पता चला है कि 63% एचआर ने यह पाया है कि स्किल को महत्व देने से कर्मचारियों पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है. कर्मचारी उस जगह काम करने में ज्यादा सहज महसूस करते हैं जहां स्किल को ज्यादा महत्व दिया जाता है और उनके उस जगह टिके रहने की संभावना ज्यादा होती है. इस सर्वे को अमेरिका, भारत ,ब्रिटेन, यूरोप और खाड़ी देशों के कर्मचारियों पर किया गया है. इसके लिए 1775 कंपनियों के 240 एचआर लीडर्स और 340 कर्मचारियों से फीडबैक लिया गया है.

बढ़ सकता है परिणाम

इस रिपोर्ट में यह भी उल्लेख है कि कई बार ट्रेडिशनल एप्रोच से वर्कफोर्स में बदलाव करते समय स्किल को ज्यादा महत्व नहीं दिया जाता है. यदि कंपनियां स्किल पर ज्यादा फोकस करती हैं तो उनके परिणाम में 5 गुना बढ़ोतरी होने की संभावना होती है. इसके साथ ही इस रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि अक्सर वर्कफोर्स परिवर्तन के समय इसकी लागत को कम आंका जाता है और यह लागत 3 से 10 गुना तक बाधा उत्पन्न कर सकती है.

स्किल-ओरिएंटेड हो भर्ती

इस रिपोर्ट में कहा गया है कि नई भर्ती के समय कंपनियों को स्किल पर ज्यादा फोकस करना चाहिए. इसके लिए अपनी वास्तविक लागत को समझें और ऐसे लोगों की भर्ती करें जो उन्हें लंबे समय तक फायदा दे सकें और कंपनी अपना स्किल गैप भरने में भी मदद मिल सकती है .

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.