Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Ram Mandir Donation Scam SIT: सुप्रीम कोर्ट में SIT का खुलासा; राम मंदिर काउंटिंग रूम से चोरी के 105... Delhi High Court PIL: डीटीसी बस हड़ताल से थमीं दिल्ली की रफ्तार; जनहित याचिका पर हाईकोर्ट की पीठ करे... Faridabad CM Flying Raid: तिगांव में अवैध बुलेटप्रूफ कार वर्कशॉप पर CM फ्लाइंग का छापा; 4 लग्जरी गाड... Gurugram MCG Action: भोंडसी में नगर निगम का बड़ा बुलडोजर एक्शन; 6 अवैध भवन सील, 4 ध्वस्त Gurugram Crime News: गुड़गांव की नाथूपुर सब्जी मंडी में हिताची ATM में लगी भीषण आग; मशीन में रखा कैश... Raipur News: रायपुर उत्तर में विधायक पुरन्दर मिश्रा की 8 दिवसीय पदयात्रा; सीएम साय करेंगे आगाज, राज्... Kanker Yuva Udaan Event: '2047 तक विकसित भारत का सपना युवाओं के कंधे पर'; कांकेर में बोले युवा आयोग ... Kanker BSF Camp News: माओवाद के साये से निकलकर वर्दी के सपने; कांकेर के तुमापाल में BSF कैंप में उमड... Raipur News: भाटागांव सब्जी बाजार विवाद में आयुक्त का आश्वासन; 7 दिनों में सामने आएंगे लॉटरी आवंटन क... Chhattisgarh News: कोरबा के पूछपारा में शर्मनाक घटना; नमाजी बुजुर्ग पर हमला कर युवक फरार, मेडिकल कॉल...

डॉक्टर ने बनाया मास्टरप्लान, फिर किया नर्स से रेप… पीड़िता के पिता ने की CM योगी आदित्यनाथ से ये मांग

32

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में नर्स को बंधक बनाकर डॉक्टर ने अपने क्लीनिक में रेप किया था. इस मामले में पुलिस ने डॉक्टर, वार्ड बॉय और एक अन्य नर्स के खिलाफ केस दर्ज किया था. पीड़िता के बयान भी हो चुके हैं. लेकिन पीड़ित नर्स की तबीयत अचानक से बिगड़ गई, जिसके बाद उसे सीएचसी ठाकुरद्वारा से मुरादाबाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है. पीड़िता के पिता ने नर्स की तबीयत के बारे में बताते हुए समझौते का दबाव बनाए जाने का आरोप लगाया. इसी के साथ मुख्यमंत्री योगी से आरोपियों को फांसी देने की मांग की है.

पीड़िता के पिता ने कहा- हमारी बेटी की हालत ठीक नहीं है. सांस लेने में उसे दिक्कत हो रही है. बीपी हाई है, सीने में दर्द और घुटन हो रही है. आरोपी डॉ. शाहनवाज के मदरसे के बारे में पीड़िता के पिता ने कहा कि आरोपी का गांव में मदरसा है, जो कि उसके पिता चलाते हैं. सभी आरोपियों को फांसी की सजा होनी चाहिए. मेरी तो सीएम योगी आदित्यनाथ से यही गुहार और मांग है.

आरोप है कि बुधवार की शाम को पीड़िता की हालत उस समय बिगड़ गई थी, जब आरोपी पक्ष के कुछ दबंग लोग इस मामले में समझौता करने का दबाव बनाने के लिए उसके घर तक पहुंच गए. इससे हंगामा खड़ा हो गया था, जिसकी सूचना भी पुलिस को दी गई. दुष्कर्म पीड़िता को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.