Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Police Action Chhindwara: सीसीटीवी फुटेज की मदद से तीन शातिर लुटेरे गिरफ्तार, 43 हजार रुपये बरामद Malva Nritya Mahotsav 2026: सेमी-क्लासिकल डांस में चमकी सौम्या, मिला प्रतिष्ठित 'मालवा नृत्य महोत्सव... STF Action in Bhopal: बौद्ध धर्म प्रचार के नाम पर फर्जी पासपोर्ट बनवाने का मामला, 70 संदिग्ध चिन्हित Municipal Corporation Sagar: एमआईसी के प्रस्तावों को लंबित रखने का आरोप, आयुक्त के कार्यप्रणाली के ख... Ramleela Chhindwara 2026: छोटी बाजार में सजी भगवान राम की लीला, कोरोना काल में भी नहीं रुका था मंचन ... Congress Protest Bhopal: चुनाव आयोग के बाहर कांग्रेस नेताओं का हंगामा, पूरे प्रदेश में आंदोलन का ऐला... Madhya Pradesh Politics: पटवारी बोले- 'जब प्रदेश के पटवारी ही सरकार की नहीं सुनते, तो सरकार खटारा है... Delhi Building Accident: नई बनी इमारत ढहने से हड़कंप, राहत और बचाव कार्य जारी, घायलों को अस्पताल में... Coal India PME Update: कोलकर्मियों की हर साल होगी स्वास्थ्य जांच? प्रस्तावित नई व्यवस्था के खिलाफ मु... Muslim Personal Law: नाबालिग बेटी की कस्टडी मामले में हाईकोर्ट का निर्देश, बच्चे का कल्याण सबसे सर्व...

शिवराज कैबिनेट विस्तार… तीन विधायकों की आज हो सकती है शपथ, चौथे नाम पर असमंजस

78

भोपाल। संभावना है कि शुक्रवार को शिवराज कैबिनेट का तीसरा विस्तार किया जा सकता है। पूर्व मंत्री गौरीशंकर बिसेन, राजेंद्र शुक्ल, लाल सिंह आर्य और राहुल सिंह लोधी को मंत्रिमंडल में शामिल किया जा सकता है। विधानसभा चुनाव से पहले कैबिनेट के विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री आवास में बुधवार देर रात तक मंथन चला था, लेकिन सहमति नहीं बन पाई थी। गुरुवार सुबह फिर सभी दिग्गज बैठे तो तीन नाम पर अंतिम सहमति बनी। यह तय किया गया कि शुक्रवार को सायंकाल इन तीनों विधायकों को एक सादे समारोह में शपथ दिला दी जाए।

दावेदार भोपाल पहुंचे

इधर, मंत्री पद के कई अन्य दावेदार भी भोपाल पहुंच गए और बड़े नेताओं से मिलकर अपना दावा और विरोध दोनों जताया। विंध्य, महाकोशल और बुदेलखंड अंचल से एक-एक मंत्री बनाया जा सकता है। वर्तमान में शिवराज कैबिनेट में 31 सदस्य हैं। नियमानुसार चार और मंत्री बनाए जा सकते हैं। चौथे स्थान को लेकर पार्टी नेताओं का सोच है कि किसी आदिवासी या अनुसूचित जाति के विधायक को शपथ दिलाकर इस वर्ग के लिए एक अच्छा संदेश दिया जाए।

तीन नाम लगभग तय

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान गुरुवार को छिंदवाड़ा के जामसावली गए थे और रात्रि विश्राम बैतूल के सारणी में किया। शुक्रवार शाम वे जबलपुर होते हुए लौटेंगे, इसके बाद शपथ ग्रहण कार्यक्रम हो सकता है। मंत्रिमंडल में विंध्य क्षेत्र से राजेंद्र शुक्ल, महाकोशल के बालाघाट से गौरीशंकर बिसेन और बुदेलखंड से राहुल सिंह लोधी के नाम पर अब तक सहमति बनी है। राहुल पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती के भतीजे हैं और खरगापुर से विधायक हैं, लेकिन राहुल के पहली बार विधायक होने से उनके नाम पर कुछ दिग्गज असहमत भी थे।

प्रयोग से बचना चाहती है पार्टी

ग्वालियर से लाल सिंह आर्य का नाम चर्चा में आया था। आर्य अनुसूचित जाति से हैं और फिलहाल विधायक नहीं हैं, इसलिए तय किया गया कि ऐसे प्रयोग से बचा जाए। बैठक में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, मप्र के सह चुनाव प्रभारी अश्विनी वैष्णव के अलावा नरेंद्र सिंह तोमर, कैलाश विजयवर्गीय, विष्णु दत्त शर्मा और हितानंद मौजूद थे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.