Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Ram Mandir Donation Scam SIT: सुप्रीम कोर्ट में SIT का खुलासा; राम मंदिर काउंटिंग रूम से चोरी के 105... Delhi High Court PIL: डीटीसी बस हड़ताल से थमीं दिल्ली की रफ्तार; जनहित याचिका पर हाईकोर्ट की पीठ करे... Faridabad CM Flying Raid: तिगांव में अवैध बुलेटप्रूफ कार वर्कशॉप पर CM फ्लाइंग का छापा; 4 लग्जरी गाड... Gurugram MCG Action: भोंडसी में नगर निगम का बड़ा बुलडोजर एक्शन; 6 अवैध भवन सील, 4 ध्वस्त Gurugram Crime News: गुड़गांव की नाथूपुर सब्जी मंडी में हिताची ATM में लगी भीषण आग; मशीन में रखा कैश... Raipur News: रायपुर उत्तर में विधायक पुरन्दर मिश्रा की 8 दिवसीय पदयात्रा; सीएम साय करेंगे आगाज, राज्... Kanker Yuva Udaan Event: '2047 तक विकसित भारत का सपना युवाओं के कंधे पर'; कांकेर में बोले युवा आयोग ... Kanker BSF Camp News: माओवाद के साये से निकलकर वर्दी के सपने; कांकेर के तुमापाल में BSF कैंप में उमड... Raipur News: भाटागांव सब्जी बाजार विवाद में आयुक्त का आश्वासन; 7 दिनों में सामने आएंगे लॉटरी आवंटन क... Chhattisgarh News: कोरबा के पूछपारा में शर्मनाक घटना; नमाजी बुजुर्ग पर हमला कर युवक फरार, मेडिकल कॉल...

कोल्हापुर कांड: मामा ही निकला कातिल… पहले भांजी से किया रेप फिर कर दी थी हत्या, पुलिस ने किया गिरफ्तार

46

कोल्हापुर जिले के राम नगर इलाके में बुधवार को मासूम बच्ची के साथ रेप के बाद हत्या के मामले में सनसनीखेज खुलासा हुआ है. बच्ची का रेप के बाद हत्या उसके मामा ने की थी. पुलिस ने आरोपी मामा को गिरफ्तार कर लिया है. उसने अपनी 10 साल की भांजी के साथ रेप के बाद उसकी गला दबाकर हत्या कर दी थी. उसका शव घर से कुछ दूर एक खेत में मिला था.

मासूम बच्ची बुधवार की दोपहर से गायब हो गई. शाम थ वह जब वापस नहीं आई तो परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. परिजनों की शिकायत पर केस दर्ज किया गया. जिसके आधार पर बच्ची को तलाश शुरू की गई. इसके लिए डॉग स्क्वायड की मदद ली गई. गुरुवार को बच्ची का शव उसके घर से कुछ दूरी पर स्थित गन्ने के खेत में मिला.

पुलिस ने गिरफ्तार किया बच्ची का हत्यारा

कोल्हापुर पुलिस अधीक्षक महेंद्र पंडित ने बताया कि परिजनों की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर बच्ची की तलाश की गई थी. डॉग स्क्वाड की मदद से गुरुवार सुबह उसका शव गन्ने के खेत में मिला था. बच्ची के साथ रेप की वारदात को अंजाम देने के बाद उसकी हत्या की गई थी. घटना के खुलासे के लिए पुलिस ने इलाके के सीसीटीवी कैमरों को खंगाला. मामले में 6 संदिग्धों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ की गई थी. नौ सीसीटीवी तस्वीरों की छानबीन के बाद असली आरोपी पकड़ में आया. उन्होंने बताया कि आरोपी दिनेश कुमार साहा बच्ची के दूर के रिश्ते में मामा लगता है.

तीन महीने से था परिवार के साथ

पुलिस ने बताया कि पीड़ित परिवार मूल रुप से बिहार का रहने वाला है. वह पिछले साल परिवार कोल्हापुर के एक गांव में रहता है. मृतका के पिता पास की MIDC में नौकरी करते हैं. आरोपी भी तीन महीने से उन्ही के साथ मे ही रह रहा था. पुलिस आरोपी से पूछताछ की है. उसके खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया गया है. आरोपी को जले भेजने की तैयारी की जा रही है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.