Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' बयान पर किरेन रिजिजू का विपक्ष पर तीखा पलटवार रामपुरहाट टीएमसी दफ्तर में फंदे से लटके मिले पूर्व डिप्टी स्पीकर आशीष बनर्जी: सुसाइड नोट में मानसिक ... बॉम्बे हाईकोर्ट क्लर्क टाइपिंग टेस्ट में तकनीकी गड़बड़ी: वाशिम समेत कई केंद्रों पर हंगामा, छात्रों न... 'बिहार बन रहा पेपर लीक की राजधानी': तेजस्वी यादव का NDA सरकार पर तीखा हमला, 19 अगस्त को राजभवन मार्च... पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' बयान पर BJP-कांग्रेस आमने-सामने, छिड़ा सियासी घमासान बरेली: सरकारी नौकरी का झांसा देकर रचाई शादी, विरोध पर बेल्ट से पीटा और छीने जेवर; पति समेत ससुराल वा... सुखबीर बादल पर हमले की NIA जांच की मांग: हरसिमरत कौर बादल ने गृह मंत्री अमित शाह को लिखा पत्र, बड़ी ... भिवंडी: दरगाह में इलाज के नाम पर महिला से अघोरी रस्में व प्रताड़ना; UP भागने की फिराक में था मौलवी, ... दिल्ली में पूरा हुआ 100 'अटल कैंटीन' का संकल्प: DU मेट्रो स्टेशन से 25 नई कैंटीन शुरू, मात्र ₹5 में ... रीवा में स्वास्थ्य तंत्र की लापरवाही: 2 घंटे तक नहीं पहुंची 108 एंबुलेंस, सांस लेने में तकलीफ से जूझ...

मुरैना में भीषण सड़क हादसा,बाइक सवार पति-पत्नी को बस ने मारी टक्कर, पति की मौके पर दर्दनाक मौत

42

मुरैना। मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में आने वाले सबलगढ़ में बाइक में बस ने जोरदार टक्कर मार दी, इस हादसे में बाइक पर सवार युवक की दर्दनाक मौत हो गई है, बाइक के पीछे बैठी उसकी पत्नी गंभीर रूप से घायल है घटना बुधवार की है, प्राप्त जानकारी के अनुसार पति-पत्नी बाइक पर सवार होकर सबलगढ़ से धरसोला रामपुर के लिए सेमई होकर जा रहे थे अचानक पीछे से आ रही बस ने बाइक में टक्कर मार दी।

इस हादसे में बुद्धा गुर्जर की मौत हो गई, बुद्धा के सिर में गंभीर चोट आई थी, मृतक की पत्नी का नाम अंजली है और अंजलि गंभीर रूप से घायल हुई है। जिसको अस्पताल लाया गया और प्राथमिक उपचार के बाद ग्वालियर रेफर कर दिया गया है, सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई थी और मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया पुलिस का कहना है कि अभी इस पूरे मामले की जांच की जा रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.