Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Police Action Chhindwara: सीसीटीवी फुटेज की मदद से तीन शातिर लुटेरे गिरफ्तार, 43 हजार रुपये बरामद Malva Nritya Mahotsav 2026: सेमी-क्लासिकल डांस में चमकी सौम्या, मिला प्रतिष्ठित 'मालवा नृत्य महोत्सव... STF Action in Bhopal: बौद्ध धर्म प्रचार के नाम पर फर्जी पासपोर्ट बनवाने का मामला, 70 संदिग्ध चिन्हित Municipal Corporation Sagar: एमआईसी के प्रस्तावों को लंबित रखने का आरोप, आयुक्त के कार्यप्रणाली के ख... Ramleela Chhindwara 2026: छोटी बाजार में सजी भगवान राम की लीला, कोरोना काल में भी नहीं रुका था मंचन ... Congress Protest Bhopal: चुनाव आयोग के बाहर कांग्रेस नेताओं का हंगामा, पूरे प्रदेश में आंदोलन का ऐला... Madhya Pradesh Politics: पटवारी बोले- 'जब प्रदेश के पटवारी ही सरकार की नहीं सुनते, तो सरकार खटारा है... Delhi Building Accident: नई बनी इमारत ढहने से हड़कंप, राहत और बचाव कार्य जारी, घायलों को अस्पताल में... Coal India PME Update: कोलकर्मियों की हर साल होगी स्वास्थ्य जांच? प्रस्तावित नई व्यवस्था के खिलाफ मु... Muslim Personal Law: नाबालिग बेटी की कस्टडी मामले में हाईकोर्ट का निर्देश, बच्चे का कल्याण सबसे सर्व...

मगन सुसाइड मामला: दिव्या के बॉयफ्रेंड दीपक के खिलाफ कोर्ट में 644 पन्नों की चार्जशीट पेश, होंगे कई अहम खुलासे

32

रोहतक: रोहतक के मगन सुहाग सुसाइड केस में वीरवार को आरोपी पत्नी दिव्या के कथित बॉयफ्रेंड महाराष्ट्र पुलिस कॉन्स्टेबल दीपक सोनवणे के खिलाफ कोर्ट में पुलिस ने चार्जशीट पेश कर दी है।

जानकारी मुताबिक इस मामले में 14 जनवरी 2026 को अगली सुनवाई होगी। चार्जशीट में कई अहम खुलासे हैं। इनमें दीपक से हुई पूछताछ दौरान सामने आई बातें भी शामिल हैं। वहीं 644 पन्नों की चार्जशीट में जिक्र है कि पुलिस पूछताछ दौरान दीपक ने माना कि वह और दिव्या यह सोचते थे कि किस तरह मगन सुहाग को तंग किया जाए ताकि वह परेशान हो जाए।

दिव्या ने अपनी और बॉयफ्रेंड की आपत्तिजनक वीडियो मगन के मोबाइल पर भेजी जिससे मगन परेशान हो गया और फंदा लगा लिया। दिव्या ने बताया था कि उसके पति मगन के पास गांव में बहुत महंगी जमीन है। कोर्ट ने जांच अधिकारी ए.एस.आई. संजय कुमार को दीपक की चार्जशीट पेश करने के लिए कहा था। चार्जशीट में दीपक से हुई पूछताछ, उसके और दिव्या के बीच हुई रुपए की ट्रांजैक्शन का जिक्र है। दीपक और दिव्या के बीच पैसों का लेन देन होता था। जब भी दिव्या स्कैनर भेजती तो दीपक पेमैंट कर देता। यही नहीं जब दीपक को प्रमोशन के लिए पैसे की जरूरत थी तब दिव्या ने मदद की।

पुलिस ने चार्जशीट में बैंक की डिटेल लगाई है। जिसके मुताबिक दिव्या ने अपने खाते से दीपक के खाते में 9 जून को 2 बार में 49000-49000 रुपए डलवाए। फिर अगले दिन इतनी ही रकम की 2 और ट्रांजैक्शन की।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.