Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Bihar EOU Raid: आय से अधिक संपत्ति मामले में एग्जीक्यूटिव इंजीनियर के 5 ठिकानों पर छापेमारी, 50 लाख ... लुधियाना: सोना-चांदी के कारोबार में भारी मुनाफे का झांसा देकर महिला डॉक्टर से 75 लाख की ठगी, आरोपी क... हथियार लाइसेंस रद्द करने पर पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: तुरंत खतरा साबित न होना नहीं है पर... जालंधर में प्रशासन की लापरवाही से गई दिहाड़ीदार की जान: टूटी सड़क और गड्ढों के कारण ट्रक ने कुचला Ludhiana Crime News: जन्मदिन पार्टी में जाने से मना करने पर सिरफिरे युवक ने परिचित पर किया खंजर से ह... Jalandhar Police Appeal: जालंधर पुलिस कमिश्नर की सख्त अपील, स्कूलों और अस्पतालों के पास न बजाएं अनाव... लुधियाना: सेंट्रल और ब्रोस्टल जेल में नशा सप्लाई करने के आरोप में दो पेस्को (Pesco) कर्मचारी गिरफ्ता... जालंधर: दमोरिया पुल पर निर्माण कार्य के चलते रास्ता बंद, इकहरी पुली के पास लगा भारी जाम लुधियाना: डीआईजी ऑफिस के ठीक सामने दिनदहाड़े गुंडागर्दी, कार के शीशे तोड़े और हवाई फायरिंग कर भागे ह... Diljit Dosanjh Concert Threat: दिलजीत दोसांझ के दिल्ली और अहमदाबाद कॉन्सर्ट को बम से उड़ाने की धमकी,...

नदी में रेस्क्यू टीम की नाव पलटी, दो जवान बह गए,एक ग्रामीण की डूबने से मौत..

46

भिंड। मध्य प्रदेश के भिंड जिले में कुंवारी नदी में एक व्यक्ति का रेस्क्यू करने उतरी SDRF की टीम की नाव पलट गई, बताया जा रहा है कि दो जवान बह गए हैं। यह हादसा बुधवार देर शाम का है एसडीआरएफ की टीम की बोट भंवर में फस गई थी और पलट गई, नाव में चार लोग सवार थे जिनमें तीन जवान थे और एक गोताखोर भी था। ग्रामीणों ने गोताखोर और एक जवान को तो रस्सी के सहारे बचा लिया लेकिन दो जवान जैकेट निकलने के बाद गहराई की तरफ चले गए।

मध्य प्रदेश के भिंड जिले में आने वाले देहात थाना क्षेत्र में कचोंगरा गांव में कुंवारी नदी बहती है और यहां पर चेक डैम भी बना हुआ है, यहां पर विजय सिंह नाम के व्यक्ति की गाय पानी में फंस गई थी, विजय उसको बचाने गया लेकिन विजय पानी में फंस गया उसके बाद उसका भाई सुनील उसको बचाने गया और वह भी पानी में फंस गया था।

विजय की पानी में डूबने से मौत हो गई, सुनील को फंसा देखकर ग्रामीणों ने तत्काल एसडीआरएफ की टीम को सूचना दी SDRF की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू के दौरान टीम की नाव पलट गई बुधवार को रात होने से रेस्क्यू में दिक्कत आ रही थी .इसलिए रेस्क्यू रोक दिया गया था।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.