Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

अधिक शराब पीने से पति की दहलीज पर मौत, पत्नी ने सदमे में लगाई फांसी

34

ब्‍यावरा। नगर में एक परिवार अधिक शराब की भेंट चढ़ गया और पति-पत्नी की मौत हो गई। दरअसल, बीती रात को एक युवक की ज्यादा शराब पीने के कारण घर की दहलीज पर ही मौत हो गई। पति की मौत के बाद पत्नी ने भी सदमे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

नगर थाने के एसआई छत्रपाल सिंह के अनुसार सिटी थाना क्षेत्र के सरदार पटेल स्कूल के समीप गोस्वामी के मकान में लखनलाल जाटव अपनी पत्नी संतोष के साथ रहता था और मजदूरी कर अपनी गुजर बसर करता था। पति के आए दिन शराब पीने के चलते पत्नी परेशान थी।

घर पहुंचकर पत्नी ने लगाई फांसी

बीती रात को भी लखन अधिक शराब पीकर आया। अधिक शराब की वजह से घर के बाहर ही अचेत हो गया। परिवार वाले उसे लेकर नगर के सिविल अस्पताल पहुंचे, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

इस घटना के बाद सदमे में आई पत्नी ने भी घर पहुंच कर पंखे से साड़ी का फंदा बनाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।

बालक को नाना-नानी के सुपुर्द किया

मृतका की बहन ने बताया कि कोविड के समय 19 जून 2019 को दोनों की शादी हुई थी। कपल के डेढ़ साल का एक बेटा कान्हा भी है। उधर पति-पत्नी की मृत्यु के बाद पुलिस ने देखभाल के लिए बालक को नाना-नानी के सुपुर्द कर दिया है। पुलिस ने पीएम कराकर शव परिजनों को सौपें।

पुलिस के अनुसार मृतक पति पत्नी की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी। मजदूरी कर मृतक लखन जाटव अपना घर चलाता था। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मौके का मुआयना किया और दोनों के शवों का पीएम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए। मामले में मर्ग का प्रकरण कायम करते हुए प्रकरण को विवेचना में लिया हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.