Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
MP Wildlife News: इंदौर से आई विशेष टीम ने बुरहानपुर में पकड़ा रीछ, शहडोल के केशवाही में भी भालू के ... Bhopal News: सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट डालने वालों पर पुलिस की पैनी नजर, प्रशासन ने लोगों से की शा... MP Fraud News: रतलाम में करोड़ों की ठगी और संपत्तियों की जांच तेज, आरोपी महिला के कारनामों से जुड़ी ... Clean Drinking Water Bihar: नल-जल योजना में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, मुख्यमंत्री के निर्देश पर पीएचईड... Maharashtra Government Decision: सूखा प्रभावित इलाकों के बीच लोकायुक्त कार्यालय के लिए कारों पर खर्च... Medical Certification Report: कर्नाटक में दिल और सांस के बाद किडनी बनी मौत का तीसरा सबसे बड़ा कारण, ... Golden Book of World Records: कानपुर में दीपों से बनी कलात्मक आकृतियों ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, 500 ... Patna ADM Corruption Case: आय से अधिक संपत्ति मामले में बड़ी कार्रवाई, 1.06 करोड़ के अवैध साम्राज्य ... Maharashtra Farmer News: पुणे में किसान ने दिवंगत बैल 'शाहिर' की मूर्ति स्थापित कर पेश की अनूठी मिसा... Simhastha 2028 Ujjain: मंदिर से मस्जिद तक, सिंहस्थ के लिए उज्जैन में बन रही आम सहमति, विकास और आस्था...

पहाड़ी क्षेत्रों में हुई बर्फबारी का असर, ठंडी होने लगी रात

49

रतलाम। मौसम में बदलाव के साथ ही अब ठंडक बढ़ने लगी है। इसके चलते रातें ठंडी होने व दिन में भी सर्दी का अहसास होने लगा है। गत दिनों पहाड़ी क्षेत्रों में हुई बर्फबारी का असर दिखाई देने लगा है।

मौसम विभाग के अनुसार अभी कुछ दिनों तक तापमान में और गिरावट होने के आसार हैं। अभी अधिकतम व न्यूनतम तापमान में चार दिनो से एक समान ही है, लेकिन आगे गिरावट हो सकती है।

हवाओं का रुख उत्तरी एवं उत्तर-पूर्वी

मालूम हो कि नवंबर माह के पहले सप्ताह में ही ठंडक का अहसास होने लगा था। गुरुवार को अधिकतम तापमान 32.2 और न्यूनतम 15.2 डिग्री रहा। भोपाल मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक अभी करीब एक सप्ताह तक मौसम का मिजाज इसी तरह बना रहने की संभावना है, जिसकी वजह ये है कि वर्तमान में उत्तर भारत क्षेत्र में कोई भी प्रभावी मौसम प्रणाली सक्रिय नहीं है। हवाओं का रुख उत्तरी एवं उत्तर-पूर्वी बना हुआ है।

हवाओं के रुख के कारण ही दिन-रात के तापमान में गिरावट होने लगी है।इधर ठंडक बढ़ने के चलते गर्म कपड़ों की दुकानों पर भी ग्राहकी बढ़ने लगी है। सुबह-शाम सैर के निकलने वाले भी जैकेट, मफलर आदि पहनकर निकल रहे हैं। सुबह ओस के साथ ही हल्का कोहरा भी छाने लगा है।

तापमान की चाल पर एक नजर

तारीख अधिकतम न्यूनतम
13 नवंबर 32.2 15.5
14 नवंबर 32.2 15.2
15 नवंबर 32.0 15.5
16 नवंबर 32.2 15.2

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.