Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Nikhat Parveen Sabri Arrested: राजनीतिक फंड के नाम पर ठगी करने वाली शातिर महिला गिरफ्तार, कई थानों म... Congress Strategy MP CG: कनेक्ट सेंटर से होगी पदाधिकारियों के काम की समीक्षा, छत्तीसगढ़ में कांग्रेस... Chhattisgarh Kabaddi Player News: रायपुर में डिप्टी सीएम अरुण साव ने संजू देवी को दी बधाई, अंतरराष्ट... Ranchi Hotwar Khelgaon News: झारखंड पुलिस को मिली राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी, 22 से 2... Dhanbad Tundi News: गुलियाडीह गांव में जंगली हाथियों के हमले से सहायक शिक्षक की दर्दनाक मौत, ग्रामीण... Palamu MP Vishnu Dayal Ram Meeting: NHAI चेयरमैन के साथ बैठक, पलामू-गढ़वा में नेशनल हाईवे प्रोजेक्ट्... Dumri Giridih Road Crime: मैगी पॉइंट पर विवाद के बाद युवक की पीट-पीटकर हत्या, मुख्य आरोपी पुलिस की ग... Shilpi Neha Tirkey Ranchi Visit: एशिया के प्रमुख मीट प्रोसेसिंग सेंटर को आधुनिक तकनीक से जोड़ने की पह... Ranchi IT Park Project: झारखंड में बनेगा अत्याधुनिक आईटी पार्क, 75,000 हाई-टेक नौकरियों और निवेश पर ... Delhi Barapullah Phase 3 Inauguration: गृहमंत्री अमित शाह ने किया बारापूला फेज-3 कॉरिडोर का उद्घाटन,...

एकलव्य गौड़ पर मारपीट का आरोप, इंदौर में कई जगह विवाद

60

इंदौर। इंदौर के सिंधी कॉलोनी में जमकर विवाद। विधायक मालिनी गौड़ के पुत्र एकलव्य गौड़ पर मारपीट का आरोप। पुलिस के डंडे छीनकर पीटा।

उधर जूनी इंदौर में गाड़ी अड्डा मतदान केंद्र पर वोट डालने को लेकर भाजपा और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं में विवाद हो गया। मामला इतना बढ़ा की दोनों में मारपीट हो गई।

इंदौर विधानसभा -3 के रावजी बाज़ार क्षेत्र में श्री गौड़ विद्या मन्दिर स्थित बूथ पर भाजपा और कांग्रेस कार्यकताओं में कहासुनी के बाद बनी विवाद की स्थिति बन गई। पूर्व विधायक अश्विन जोशी भी मौके पर पहुंचे। गोलू शुक्ला के कार्यकर्ता भी बड़ी संख्या में जमा हुए। हंगामे के बीच पुलिस ने संभाला मोर्चा। सभी को हिदायत देकर रवाना किया। मुस्लिम बहुल क्षेत्रों में जिन बूथों पर होने वाली वोटिंग पर शक्ति के साथ आईडी चेक की जाए।

उधर जूनी इंदौर, मांगलिया में विवाद और महू में तलवारबाजी की घटना सामने आई है।

इंदौर नगर निगम ऑफिस परिसर के मतदान केंद्र 32 पर लोग हो रहे परेशान। बोले- एक घंटे से खड़े हैं। धीमी गति से काम किया जा रहा। हंगामे के बाद पुलिस पहुंची।

पूर्व शहर कांग्रेस अध्यक्ष कृपाशंकर शुक्ला को पुलिस ने झंडे लगा कर गाड़ी में आने से रोका गया था।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.