Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Jabalpur-Bhopal NH-45 Toll News: जबलपुर-भोपाल हाईवे पर शाहपुरा टोल टैक्स वसूली पर रोक; नितिन गडकरी न... Nitin Gadkari Bhopal Visit: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का सख्त रुख; RTO में भ्रष्टाचार पर बोले— 'गा... Mandla CMO Bribe Trap: मंडला में लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई; 2 लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़... Rajasthan Mayor Election Results: राजस्थान के नगर निगमों में बीजेपी का ऐतिहासिक परचम; जयपुर, जोधपुर ... UP Assembly Election Prep: टिकट के लिए अब दिल्ली-लखनऊ में लॉबिंग नहीं चलेगी, जिलों से तैयार होगी उम्... UP International Trade Show Greater Noida: 85 देशों के खरीदार होंगे शामिल, जानिए यूपी इंटरनेशनल ट्रे... SIR Process Controversy India: चुनाव आयोग पर उठे सवालों के बाद सड़कों पर उतरी कांग्रेस, CEC ज्ञानेश ... Babulal Marandi on SIR Process: एसआईआर देश हित में; नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी का विपक्ष पर तंज, ... Pakur Police Action: पाकुड़ के नयाग्राम में 13 साल के दीनानाथ की निर्मम हत्या; एसडीपीओ कुमार गौरव ने... Jharkhand Voter List SIR Dispute: झारखंड में SIR प्रक्रिया को लेकर घमासान; सीजेपी चलाएगी देशव्यापी आ...

गर्लफ्रेंड संग रातोरात गायब हो गए डिप्टी कमिश्नर, फिर सामने आया वीडियो, कहा- हम 10 साल से…

38

बिहार के बेगूसराय में उस समय खलबली मच गई, जब उप नगर आयुक्त शिव शक्ति कुमार अचानक कहीं लापता हो गए. न उनका फोन लग रहा था और न ही उनसे कोई बात हो पा रही थी. परिवार के साथ-साथ महकमे के लोग भी परेशान हो गई. फिर दो दिन बाद एक वीडियो सामने आया, जिससे सभी के होश उड़ गए. इस वीडियो में उनके साथ एक लड़की भी थी. लड़की ने वीडियो में कहा- हम दोनों एक दूसरे से पिछले 10 साल से प्यार करते हैं. जल्द ही शादी करने जा रहे है.

उप नगर आयुक्त शिव शक्ति कुमार, हाजीपुर के सदर थाना के मनुआ गांव निवासी रामा शंकर राय के पुत्र हैं. जबकि, उनकी प्रेमिका सजल सिंधु पीजी की छात्रा है. वो हाजीपुर मनुआ गांव निवासी प्रो. विजय कुमार राय की पुत्री है. सजल सिंधु शुक्रवार को बेगूसराय नगर निगम पहुंची थी, जिसके बाद वो अपने प्रेमी शिव शक्ति के साथ बाहर निकल गई.

जिला मुख्यालय छोड़ने के बाद प्रेमिका ने एक वीडियो जारी कर कहा कि शिव शक्ति से 10 वर्षों से वो प्यार करती है. अब वह संवैधानिक तरीके से शादी के लायक है. वह अपनी मर्जी से शिव शक्ति से शादी करने जा रही है. उप नगर आयुक्त ने दो माह पहले ही बेगूसराय नगर निगम में योगदान दिया था. उपनगर आयुक्त आवेदन देकर सात दिनों की छुट्टी पर चले गये हैं. प्रेमिका के साथ उप नगर आयुक्त के गायब होने की चर्चा जिलेभर में चर्चा का विषय बना हुआ है. अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

चर्चा का विषय बनी लव स्टोरी

इस घटना ने वैशाली जिले के लोगों के बीच एक बड़ी चर्चा का विषय बन गई है. क्योंकि शिव शक्ति और सजल दोनों एक ही गांव के रहने वाले हैं. चर्चा ये भी है कि दोनों रिश्ते में चाचा-भतीजी लगते हैं. दोनों के रिश्ते को लेकर समाज में विभिन्न प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं. इस अनोखी प्रेम कहानी ने लोगों के बीच कई सवाल खड़े कर दिए हैं और यह देखना बाकी है कि आगे इस मामले में क्या होता है?

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.