Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
पूर्व उप प्रधानमंत्री लाल कृष्ण आडवाणी के 100वें जन्मदिन पर पीएम मोदी ने लिखा खास लेख, देश के लिए दि... दिल्ली में एकतरफा प्यार और प्रताड़ना का खौफनाक अंत, पेट्रोल छिड़ककर की खुदकुशी— पुलिस जांच में जुटी पालतू कुत्ते और पार्किंग के विवाद ने ली जान, टेक कंपनी के पूर्व अधिकारी पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं बालिचंद्रपुर में दर्दनाक अग्निकांड, एलपीजी गैस से खाना बनाते वक्त हुआ हादसा— एक झुलसा यूपी-उत्तराखंड में सक्रिय अवैध ड्रग्स सिंडिकेट का भंडाफोड़, मुरादाबाद पुलिस ने 2000 कोडीन सिरप की बो... सेवा का कभी प्रदर्शन नहीं होना चाहिए, निस्वार्थ भाव से किया गया कार्य ही सच्चा धर्म है— मोहन भागवत दीपावली 2026 पर अपनों को भेजें ये खूबसूरत शुभकामनाएं और संदेश, इन प्यारे कोट्स से बनाएं त्योहार को ख... देश भर में दिवाली पर कैसा रहेगा मौसम? दिल्ली में प्रदूषण और दक्षिण भारत में भारी बारिश का अनुमान— IM... इजराइल की राजनीति में बड़ा उलटफेर, राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने विपक्षी नेता आइसेनकोट को सौंपा सरकार बन... द्वादश ज्योतिर्लिंगों में से एक विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में मनाया गया दीपावली का पावन ...

हमास के सामने इजराइल-अमेरिका ने मानी हार? गाजा जंग पर बड़ा कबूलनामा!

35

गाजा में करीब 10 महीने से जारी जंग को लेकर अमेरिका की ओर से बड़ा कबूलनामा सामने आया है. रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिका ने माना है कि इजराइली सेना हमास को पूरी तरह से खत्म नहीं कर पाएगी.

7 अक्टूबर को इजराइल पर हमास ने हमला कर दिया था, इस हमले के बाद से ही इजराइल गाजा में सैन्य कार्रवाई कर रहा है. इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने बार-बार इस बात पर जोर दिया है कि यह जंग तब तक जारी रहेगी जब तक हमास का पूरी तरह सफाया नहीं हो जाता.

हमास पर अमेरिका का बड़ा कबूलनामा

वहीं इस जंग को लेकर न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिका और इजराइल के अधिकारियों ने स्वीकार किया है कि इजराइली सेना ‘हमास को पूरी तरह से खत्म नहीं कर पाएगी’. इन अधिकारियों ने माना है कि इजराइल गाज़ा में अपने उद्देश्यों को पूरा कर पाने में असफल रहा है और युद्ध के जारी रहने से हमास के कमजोर होने की संभावना और कम हो गई है.

द डेली को दिए गए इंटरव्यू में अमेरिकी अधिकारियों ने कहा कि नेतन्याहू सरकार ने गाजा में अपने सैन्य विकल्पों को खत्म कर दिया है और निरंतर बमबारी से केवल नागरिकों की मौत होगी. दरअसल गाज़ा में बीते 10 महीने से जारी जंग में अब तक 40 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है. इसे लेकर कई बार इजराइल की आलोचना भी हुई लेकिन अमेरिका ने बार-बार ये दोहराया है कि इजराइल को अपनी आत्मरक्षा करने का अधिकार है. ऐसे में अमेरिकी अधिकारियों का यह बयान बताता है कि शायद अब अमेरिका में भी इस जंग को लेकर हवा का रुख बदलने लगा है.

गाज़ा युद्ध को लेकर इजराइल में भी मतभेद

कुछ दिन पहले गाज़ा युद्ध को लेकर इजराइल की सरकार में भी मतभेद सामने आया था. कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक एक बैठक में रक्षा मंत्री योव गैलेंट ने नेतन्याहू के हमास पर ‘संपूर्ण विजय’ के दावे को बकवास बताया था. इसके बाद इजराइली प्रधानमंत्री ने रक्षा मंत्री के इस बयान पर नाराज़गी जताते हुए उनसे हमास चीफ याह्या सिनवार की आलोचना करने को कहा था.

इजराइल के प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से कहा गया था कि, “जब गैलेंट इस तरह का एंटी इजराइल नैरेटिव अपनाते हैं तो वह बंधकों की रिहाई की डील को नुकसान पहुंचा रहे होते हैं.”

दरअसल 7 अक्टूबर के हमले के बाद से जारी जंग में इजराइली सेना ने भले ही गाज़ा के ज्यादातर हिस्सों पर नियंत्रण स्थापित कर लिया हो लेकिन वो अब तक बचे हुए बंधकों की रिहाई नहीं करवा पाए हैं. गाज़ा में करीब 70 फीसदी घर और इमारतें इजराइली हमले में तबाह हो चुके हैं, हाल ही में इजराइल की ओर से दावा किया गया कि उसने राफा बॉर्डर पर 20 से ज्यादा सुरंगों को नष्ट किया है लेकिन बावजूद इसके 100 से ज्यादा इजराइली बंधक अब भी हमास के कब्जे में हैं.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.