Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
BSF Attari Border News: अटारी सीमा पर रिट्रीट सेरेमनी का नया शेड्यूल जारी; शाम 5:30 बजे शुरू होगी पर... Batala Viral Video: गुरु नानक देव जी के विवाह पर्व में ट्रैक्टर स्टंट पड़ा भारी; तेज रफ्तार में पलटा... Dubai Visa Fraud: 90 हजार में दुबई भेजा, छीना पासपोर्ट और मुर्गीखाने में रखा! जालंधर के पीड़ित ने सु... Amritsar Flooding Alert: तरनतारन रोड के पास नहर टूटने से मचा हड़कंप; मिट्टी की बोरियों से दरार भरने ... Punjab Gold Silver Price Today: पंजाब में उछले सोना-चांदी के दाम; जालंधर में 24 कैरेट सोना ₹1.58 लाख... Ferozepur Central Jail: केंद्रीय जेल फिरोजपुर में फिर चला तलाशी अभियान; 10 और मोबाइल फोन बरामद, कैदि... Etah Fake University Scam: एटा में चायवाले के नाम पर चल रही थी फर्जी यूनिवर्सिटी; भेद खुला तो प्रिंस... Bihar Flood Relief: सीएम सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दान दी एक महीने की सैलरी; नितिन नब... Durg News Today: फेसबुक पोस्ट पर बवाल; भिलाई-3 थाने पहुंचे कांग्रेसी, भाजयुमो नेता पर FIR और गिरफ्ता... Agra Mahakumbh Ambikapur: सीएम विष्णु देव साय ने किया 'अग्र महाकुंभ 2026' का शुभारंभ; अग्रवाल समाज क...

महाराष्ट्र की राजनीति में बड़ा फेरबदल, फडणवीस के इस्तीफे के बाद गिरीश महाजन होंगे नए डिप्टी सीएम?

40

महाराष्ट्र की राजनीति में बड़ा फेरबदल की खबर आ रही है. उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस इस्तीफा देने की तैयारी में हैं. बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं ने देवेंद्र फडणवीस को मनाने की काफी कोशिश की जा रही है, लेकिन देवेंद्र फडणवीस अपने इस्तीफे पर अड़े हुए हैं. अगर देवेंद्र फडणवीस ने इस्तीफा दिया तो महाराष्ट्र में बीजेपी का उपमुख्यमंत्री कौन होगा? ये एक बड़ा सवाल है. सूत्रों के मुताबिक ऐसी संभावना है कि अगर देवेंद्र फडणवीस इस्तीफा देते हैं तो संकटमोचक माने जाने वाले बीजेपी नेता गिरीश महाजन को महाराष्ट्र का उपमुख्यमंत्री बनाया जाएगा.

फिलहाल महाराष्ट्र में बीजेपी में गिरीश महाजन का नाम सबसे आगे चल रहा है. गिरीश महाजन फिलहाल राज्य में बीजेपी के नंबर दो नेता हैं. उन्हें पार्टी के संकटमोचक नेता के तौर पर जाना जाता है. इसके अलावा वह देवेंद्र फडणपीस के बेहद करीबी और भरोसेमंद नेता हैं.

अमित शाह से मिले फडणवीस

महाराष्ट्र में लोकसभा चुनाव में बीजेपी की हार के बाद देवेंद्र फडणवीस ने पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व से उन्हें पार्टी संगठन के लिए उपमुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी से मुक्त करने की मांग की है. दिलचस्प बात यह है कि अपनी इसी मांग को लेकर देवेंद्र फडणवीस दिल्ली दौरे पर गए हैं.

कल देर रात देवेंद्र फडणवीस ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ बैठक की. सूत्रों से जानकारी मिल रही है कि इस बैठक में देवेंद्र फडणवीस ने अमित शाह के सामने आगामी चुनाव की योजना का खाका पेश किया. दिलचस्प बात यह है कि इस मुलाकात के बाद आज फिर अमित शाह और देवेंद्र फडणवीस के बीच मुलाकात हुई.

संगठन को मजबूत करने में जुटेंगे फडणवीस

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, लोकसभा चुनाव में हार के बाद बीजेपी राज्य में एक्शन मोड में आ गई है. विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी एक बार फिर जनादेश यात्रा निकालने जा रही है. बीजेपी पूरे प्रदेश में जनादेश यात्रा निकालने जा रही है. उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस जनादेश यात्रा का नेतृत्व करेंगे.बीजेपी पूरे प्रदेश में मंडलवार लोगों तक पहुंचने की कोशिश करेगी.

देवेंद्र फडणवीस राज्य में बीजेपी के सबसे बड़े नेता हैं. वह राज्य के मुख्यमंत्री भी रहे हैं. इसके अलावा वह गृह मंत्री का पद भी संभाल चुके हैं. देवेंद्र फडणवीस तेजतर्रार नेता हैं. निकट भविष्य में राज्य में विधानसभा चुनाव होने हैं. इस चुनाव में बीजेपी को दोबारा हार न मिले इसके लिए अब देवेंद्र फडणवीस भी एक्शन के मूड में हैं. वे राज्य की सभी 288 विधानसभा सीटों पर कब्जा करने की तैयारी में हैं. इसके लिए वे अब सरकार में नहीं रहना चाहते. इसलिए संभावना है कि वह अपनी जिम्मेदारी गिरीश महाजन को सौंप सकते हैं.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.