Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
जबलपुर में महिला आरक्षक से पहचान छिपाकर दुष्कर्म और धर्मांतरण का दबाव, एसपी दफ्तर पहुंची पीड़िता नेपाल में कांवड़ यात्रा से पहले झंडे को लेकर भड़की हिंसा: भारत सीमा से लगे 5 जिलों में कर्फ्यू, सरका... अर्ली मेनोपॉज और हाई ब्लड प्रेशर का क्या है कनेक्शन? एक्सपर्ट से जानें एस्ट्रोजन हार्मोन का असर और ब... IB अफसर अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन समेत 5 को उम्रकैद, जानें किन पुख्ता सबूतों पर कोर्ट ने सु... पूर्णिया में बदल रही गांवों की तस्वीर: PM सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से 281 परिवारों का बिजली बिल हु... हरिद्वार कांवड़ यात्रा में बड़ा हादसा: जटवाड़ा पुल के पास गंगनहर में डूबने से चंडीगढ़ के 4 कांवड़ियो... संत रविदास के 650वें जयंती वर्ष पर भदोही बना 'संत रविदास नगर', सीएम योगी ने की सांस्कृतिक पुनर्स्थाप... बिहार विधान परिषद में बड़ा उलटफेर: बीजेपी एमएलसी देवेश कुमार ने दिया इस्तीफा, मंत्री दीपक प्रकाश के ... असम के शिलचर में बड़ा हादसा: पानी की टंकी की सफाई के दौरान दम घुटने से 4 लोगों की मौत; इलाके में शोक कटनी में 11 साल पुरानी जर्जर सड़क का केक काटकर मनाया जन्मदिन! कांग्रेस का प्रशासन के खिलाफ अनोखा विर...

फील्ड में उतरी जनता, उपचुनाव में बीजेपी की हार तय…योगी सरकार के अब किस फैसले पर भड़के अखिलेश यादव?

35

उत्तर प्रदेश में विधानसभा की 10 सीटों पर उपचुनाव होना है. चुनाव के शोर के बीच योगी सरकार का एक फैसला चर्चा का विषय बना है. राज्य सरकार ने उपचुनाव वाले 10 जिलों में पोस्टिंग पर रोक लगा दी है. फैसले में ये भी कहा गया है कि सूबे में मुस्लिम और यादव अफसर फील्ड पोस्टिंग से हटेंगे. योगी सरकार के इस फैसले पर समाजवादी पार्टी (सपा) के प्रमुख अखिलेश यादव ने निशाना साधा है. उन्होंने बुधवार को कहा कि बीजेपी को हार से कोई नहीं रोक सकता. सभी 10 सीटों पर उसकी पराजय होगी.

अखिलेश ने ‘एक्स’ पर लिखा, जब उपचुनावों में भी बीजेपी को हराने के लिए जनता फील्ड में उतर चुकी है तो बीजेपी कुछ अधिकारियों को हटाने का कितना भी शासकीय-प्रशासकीय नाटक कर ले, कोई उनको पराजय से रोक नहीं सकता. देखना ये भी है कि इनकी जगह जो अफसर आएंगे, उनकी निष्पक्षता पर मोहर कौन लगाएगा.

अखिलेश ने और क्या लिखा?

सपा अध्यक्ष ने आगे लिखा कि बीजेपी उपचुनावों में अपनी 10/10 की हार के अपमान से बचने के बहाने ना ढूंढे. अगर बीजेपी जन-विरोधी नहीं होती तो आज ये दिन नहीं देखने पड़ते. महंगाई, बेरोजगारी, पुलिस भर्ती, नीट परीक्षा, महिला-सुरक्षा, संविधान और आरक्षण की रक्षा, नज़ूल भूमि जैसे मुद्दों से लड़ने के लिए बीजेपी कब और किसे नियुक्त करेगी?

सपा प्रमुख ने कहा, कुछ विशेष अधिकारियों को चुनावी ज़िम्मेदारी से हटाने की बात कहकर, भाजपाइयों ने ये बात स्वीकार कर ली है कि उनकी सरकार में शायद कुछ चुनावी घपले अधिकारियों के स्तर पर होते हैं. ये बीजेपी की अपनी सरकार के साथ-ही-साथ चुनाव आयोग के ऊपर भी चुनाव आयोग स्वत: संज्ञान ले.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.