Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

छत्तीसगढ़ में जंगली हाथी के हमले से दो महिलाओं की मौत, दहशत में लोग

29

कोरबा : छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में जंगली हाथी के हमले में एक ही परिवार की दो महिलाओं की मौत हो गई। जंगली हाथी ने बृहस्पतिवार सुबह एक अन्य महिला की जान ली थी। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि जिले के कटघोरा वन मंडल के अंतर्गत खैरभवना गांव में जंगली हाथी के हमले में दो महिलाओं तीजकुंवर (63) और सूरुजा (43) की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि कोरबा वनमंडल के करतला वन परिक्षेत्र में तीन दिन पहले आठ हाथियों का दल घूम रहा था। इसमें से एक हाथी अपने झुंड से अलग हो गया।

अधिकारियों ने बताया कि बुधवार रात वह हाथी रलिया गांव पहुंचा और उसने बृहस्पतिवार सुबह सैर पर निकली गायत्री राठौर (55) को कुचल दिया। उन्होंने बताया कि महिला पर हमले के बाद जंगली हाथी वहां से तीन किलोमीटर दूर खोडरी गांव पहुंचा और पांच मवेशियों को मार डाला। इसके बाद वह रात लगभग 10 बजे खैरभवना गांव पहुंचा और हाथी आने की सूचना पर जान बचाकर भाग रही तीजकुंवर और सूरुजा की जान ले ली। कटघोरा वन मंडल के अधिकारी कुमार निशांत ने बताया कि मृतकों के परिजनों को तात्कालिक सहायता राशि 25-25 हजार रुपए प्रदान किए गए हैं। शेष राशि औपचारिकता पूरी होने के बाद दी जाएगी।

वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि हाथी के इधर-उधर भागने और खेतों तथा आबादी क्षेत्र में जाने के कारण उसे करंट लगने का खतरा बना रहता है। हाथी को करंट से बचाने के लिए क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बंद करवा दी गई थी। उन्होंने बताया कि जंगली हाथी को कोरबा जिले की सीमा से निकाला जा चुका है। उस पर नजर रखी जा रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.