Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
पेपर लीक पर कांग्रेस का दोहरा रवैया! बीजेपी सांसद संबित पात्रा बोले— 'कर्नाटक और झारखंड के छात्रों क... अभिनेत्री तृषा कृष्णन पर विवादित टिप्पणी के मामले में DMK नेता उदयनिधि स्टालिन गिरफ्तार, TVK की शिका... सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक निर्देश: यौन अपराधों के फैसलों से हटेंगे 'पवित्रता', 'हवस' और 'मर्यादा भंग... दतिया उपचुनाव में करारी हार से चौंका बीजेपी नेतृत्व! आज भोपाल में मंथन, भितरघात और वायरल ऑडियो पर हो... मेरठ: दिल्ली-देहरादून हाईवे पर कांवड़ियों के दो गुटों में हिंसक झड़प, कांवड़िए के भेष में तैनात हेड ... बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी

इंदौर में मनाया गया नाग पंचमी का पर्व, प्राचीन नागेश्वर महादेव मंदिर में बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालु

56

इंदौर। देशभर में नागपंचमी का पर्व मनाया जा रहा है, बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिरों में पहुंचकर नाग देवता का पूजन कर रहे हैं। इंदौर के पिपल्या हाना स्थित प्राचीन नागेश्वर महादेव मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ना शुरू हो गई थी। आज के दिन मंदिर और नाग देवता का सुन्दर और आकर्षक श्रृंगार किया गया था, यहां श्रद्धालुओं ने नाग देवता का विशेष पूजन करते हुए उनका जलाभिषेक किया,और सुख सम्रद्धि की कामना की है।

मान्यता है नाग पंचमी के दिन नाग देवता का पूजन करने से और दूध से अभिषेक करने से जहां सभी मनोकामना पूरी होती है। वहीं काल सर्प दोष से भी मुक्ति मिलती है। इंदौर का यह नागेश्वर मंदिर करीब सौ वर्ष पुराना है,यहाँ मौजूद नाग देवता के दर्शन करने के लिए दूर दराज के इलाकों से लोग पहुँचते है। इस दौरान मंदिर प्रबंधन के द्वारा भक्तों को विशेष प्रसादी का भी वितरण किया गया था इसके अलावा शहर में सभी नाग देवता के मंदिरों में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.