Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
JPSC पेपर लीक मामला: CID ने पूर्व अध्यक्ष खियांगते को लिया हिरासत में, 17वें दिन भी छात्रों का प्रदर... दिल्ली विधानसभा में पेश 2024-25 की CAG रिपोर्ट: सब्सिडी में 172% की बढ़ोतरी, घटकर 3,695 करोड़ हुआ कै... जयपुर में राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा मामला: डीप-टेक रोबोटिक कंपनी से सीक्रेट कोडिंग और LiDAR सेंसर च... पेपर लीक के 'Proceeds of Crime' की होगी जांच: ED खंगालेगी पूरा नेटवर्क, NEET-UG मामले में भी जल्द हो... केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा का राहुल गांधी पर बड़ा हमला, बोले— "राहुल हर दिन बदलते हैं गोलपोस्ट, फैला... मानसून सत्र के अंतिम 2 दिन: छात्र लाठीचार्ज पर चर्चा को तैयार सरकार, क्या JPC को भेजा जाएगा FCRA संश... दिल्ली विधानसभा में सीएम रेखा गुप्ता का बड़ा वक्तव्य, कहा— "First in My Bloodline" हर बेटी के सशक्ति... दिल्ली और झारखंड में छात्रों पर बल प्रयोग पर भड़के राहुल गांधी, राम मंदिर में कथित चोरी पर भी पीएम म... महाराष्ट्र में साइबर अपराधियों पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 'ऑपरेशन 1930 साइबर सेफ्टी' के तहत 803 प्रोएक्... ठाणे के कापूरबावडी में करोड़ों की संपत्ति पर अवैध तोड़फोड़ का आरोप: बिना नोटिस कार्रवाई से पीड़ित पर...

UP बीजेपी में हुआ ऑल इज वेल? सुपर 30 की तीसरी बैठक में साथ दिखेंगे योगी-केशव-पाठक, पहली दोनों मीटिंग से गायब थे डिप्टी CM

45

उत्तर प्रदेश बीजेपी कोर कमेटी की बैठक आज शाम 6 बजे होगी. इससे पहले सुपर 30 की भी बैठक बुलाई गई है. उपचुनाव के लिए बने सुपर 30 वाले मंत्रियों के समूह की दो बैठक हो चुकी हैं, जिसमें न तो किसी डिप्टी सीएम को बुलाया गया, न ही संगठन से प्रदेश अध्यक्ष या फिर संगठन मंत्री को, लेकिन पहली बार मंत्रियों की मीटिंग में सभी बड़े नेता शामिल होंगे. इसे योगी आदित्यनाथ की तरफ से ऑल इज वेल का मैसेज देने की कोशिश के तौर पर देखा जा रहा है.

उपचुनाव के लिए योगी आदित्यनाथ ने तीस मंत्रियों की एक कमेटी बनाई है. प्रदेश में दस सीटों पर उपचुनाव होने हैं. एक विधानसभा सीट के लिए तीन मंत्रियों की टीम बनाई गई है. इन्हें अपने-अपने विधानसभा क्षेत्र का दौरा करने के लिए कहा गया था. ये सभी मंत्री अपनी रिपोर्ट देंगे.

वहीं, यूपी बीजेपी कोर कमेटी की बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अलावा दोनों डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक शामिल होंगे. साथ ही साथ यूपी बीजेपी अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी और संगठन मंत्री धर्मपाल सिंह भी मौजूद रहेंगे. योगी बनाम केशव प्रसाद मौर्य के झगड़े के बीच ये बैठक हो रही है. इस मीटिंग में खाली पड़े तमाम बोर्ड और निगमों के पदों पर भर्ती को लेकर नाम तय किए जा सकते हैं. सबसे अधिक मारामारी महिला आयोग, पिछड़ा आयोग और SC-ST आयोग को लेकर है.

बैठक के बाद फाइनल किए जाएंगे नाम

संगठन के लेवल पर एक बार बैठक हो चुकी है. बीजेपी प्रदेश नेतृत्व ने सभी क्षेत्रीय अध्यक्षों से लिस्ट मंगा ली है. कोर कमेटी की बैठक में चर्चा के बाद नाम फाइनल कर लिए जाएंगे. लोकसभा चुनाव में खराब नतीजों के बाद समीक्षा के दौरान ये बात सामने आई थी कि नेताओं और कार्यकर्ताओं को सरकार में एडजस्ट नहीं किया गया है. इसलिए अब जल्द से जल्द निगम और आयोगों में खाली पद भरने की तैयारी है. इसमें अध्यक्ष, उपाध्यक्ष से लेकर सदस्यों के नाम तय किए जाने की बात है. इस तरह कम से कम दो सौ बीजेपी नेताओं को निगम और आयोग में जगह मिल जाएगी.

कोर कमेटी की बैठक शाम 6 बजे सीएम योगी आदित्यनाथ के घर पर होगी. संगठन मंत्री धर्मपाल सिंह मिल्कीपुर और कटेहरी समेत कई विधानसभा सीटों का दौरा कर लौटे हैं. इसीलिए उप चुनाव पर भी चर्चा होगी. संजय निषाद की पार्टी दो और आरएलडी समझौते में एक सीट मांग रही है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.