Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Nomadic Elephant 2026: पिथौरागढ़ में भारत-मंगोलिया का संयुक्त सैन्य अभ्यास, रूम इंटरवेंशन और बोख कुश... Yogi Adityanath Delhi Visit: पीएम मोदी और जेपी नड्डा से मिले सीएम योगी आदित्यनाथ, यूपी चुनाव और संगठ... सोशल मीडिया पर दिखावा पड़ा भारी: यूट्यूबर मधुमिता के घर से ₹1 करोड़ के सोने-हीरे के जेवर चोरी Delhi Festive Preparations: रामलीला, दुर्गा पूजा और छठ पर्व के लिए दिल्ली सरकार ने बनाई 3 विशेष समित... वोटर रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया हुई बेहद आसान: अब दफ्तरों के चक्कर लगाने से मिलेगी मुक्ति, घर आएंगे BLO मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर गरमाई सियासत: राहुल गांधी ने साझा किया जिजी थॉमसन का दावा UKSSSC VPDO Scam: 2016 भर्ती घोटाले में हरीश रावत से ईडी ने किए सवाल-जवाब, कांग्रेस ने बताया बदले की... Sambhal News: आचार्य प्रमोद कृष्णम को बब्बर खालसा से जुड़ी धमकी, विदेशी नंबर से ऑडियो कॉल; गृह मंत्र... Roorkee News Today: रुड़की में दोहरे हत्याकांड से सनसनी, गांव में भारी पुलिस बल तैनात; एसएसपी बोले- ... Election Commission Reforms: चुनाव आयोग में पारदर्शिता की नई पहल, SIR प्रोसेस, ECINet और अधिकारियों ...

दिल्ली: फ्लैट की दीवार पर पाकिस्तान को लेकर शख्स ने लिखी ऐसी बात, उठाकर ले गई पुलिस

34

राजधानी दिल्ली के रोहिणी से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. दिल्ली पुलिस को शिकायत मिली थी कि यहां एक शख्स ने अपने फ्लैट की दीवार पर पाकिस्तान के समर्थन में नारे लिखे हैं. सूचना मिलते ही पुलिस उस शख्स के फ्लैट पर पहुंची. वो आराम से खाना खा रहा था. पुलिस ने उसे पूछा कि तुमने दीवार पर पाकिस्तान के समर्थन में नारे क्यों टांगे हैं? शख्स बोला- मेरी मोहब्बत है ये. पुलिस ने तुरंत शख्स को हिरासत में ले लिया.

थाने पहुंचकर पुलिस ने उससे पूछताछ की तो पता चला वो तो मानसिक रूप से कमजोर है. पुलिस ने फिलहाल शख्स का मेडिकल करवाया है. साथ ही पुलिस उसे लेकर अलर्ट भी हो गई है. पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि कहीं शख्स का किसी पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी से संपर्क तो नहीं? मामला रोहिणी के अवंतिका सी-ब्लॉक इलाके का है.

अकेला रहता है शख्स

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया, ‘हमें स्थानीय लोगों से सूचना मिली कि रोहिणी के अवंतिका सी-ब्लॉक इलाके में रहने वाले एक व्यक्ति ने अपने फ्लैट की दीवार पर पाकिस्तान के समर्थन में नारे लिखे हैं. शुरुआती जांच में पता चला है कि व्यक्ति मानसिक रूप से स्थिर नहीं है और फ्लैट में अकेला रहता है.’

पुलिस अधिकारी ने कहा- हम शख्स के परिजनों से संपर्क करने की कोशिश कर रहे हैं. इस बात की जांच भी कर रहे हैं कि क्या इस शख्स का पाकिस्तान या किसी समूह से कोई संबंध तो नहीं है? उसके कमरे से आपत्तिजनक पोस्टर और बैनर भी हमने जब्त किए हैं.’

क्या बोला शख्स?

सोशल मीडिया पर भी कुछ वीडियो भी वायरल हुए हैं. इसमें कुछ स्थानीय लोग उस शख्स के फ्लैट की दीवार पर लिखे नारे दिखा रहे हैं. जब शख्स को लताड़कर कुछ लोगों ने पूछा कि भारत में रहकर तुम ये सब कर रहे हो? तो शख्स उनसे भिड़ गया. कहने लगा ‘मेरी मोहब्बत है, दिल है, दिल आ गया किसी पर’.

दिल्ली पुलिस ने शख्स को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है. दूसरी तरफ दिल्ली पुलिस, आईबी और स्पेशल सेल ने मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए इसकी जांच शुरू कर दी है. उसके घर से विवादित नारे हटा दिए गए हैं. दिल्ली ने फिलहाल कोई एफआईआर दर्ज नहीं की है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.