Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

32 किलोमीटर की पैदल यात्रा पर क्रांति गौड़, आखिर क्यों पग-पग चल रहीं क्रिकेटर

9

छतरपुर: आईसीसी महिला वर्ल्ड कप 2025 जीतने के बाद सभी खिलाड़ियों को पूरे देश ने भर-भरकर प्यार लुटाया. वहीं विश्वकप के बाद से इंडियन टीम की खिलाड़ी क्रांति गौड़ लगातार सुर्खियों में छाईं हुई हैं. मध्य प्रदेश आने पर क्रांति गौड़ का जोरदार स्वागत किया था. सीएम मोहन यादव ने भी उनकी सफलता पर 1 करोड़ रुपए की राशि दी है. वहीं अब क्रांति गौड़ सारे आयोजनों से फ्री होकर अपनी मन्नत पूरी करने जा रही हैं. जिसके लिए वह रविवार को पदयात्रा पर निकली हैं.

मन्नत पूरी करने पदयात्रा पर क्रांति गौड़

अपनी प्रतिभा के बलबूते पहचान बनाने वाली क्रिकेटर क्रांति गौड़ आज यानि रविवार को एक भव्य धार्मिक पदयात्रा करने वाली हैं. उन्होंने सुबह अपने गृह ग्राम घुवारा से यात्रा शुरू की. 32 किमी की पदयात्रा करते हुए बुंदेलखंड के प्रसिद्ध अबार माता मंदिर पहुंचकर माथा टेकेंगी और माता को जल अर्पित करेंगी. छतरपुर के घुवारा गांव की रहने वाली विश्वविजेता क्रिकेटर क्रांति गौड़ ने विश्वकप जीतने के लिए बुन्देलखंड के प्रसिद्ध अबार माता मंदिर में अर्जी लगाई थी और मन्नत मांगी थी. अगर विश्वकप जीतते हैं, तो माता के दर पर गांव से पदयात्रा करेगी. अपनी मन्नत पूरी करने रविवार को क्रिकेटर क्रांति गौड़ पदयात्रा पर निकली है.

WPL में खेलेगी, गांव की क्रांति 50 लाख में हुई नीलामी

क्रांति गौड़ अब विमेंस प्रीमियर लीग WPL में खेलती भी नजर आएंगी. WPL की मेगा नीलामी में उनको खरीद गया है. मध्य प्रदेश की कुल 12 महिला खिलाड़ी इसमें शामिल हुई, जिनमें क्रांति गौड़ को यूपी वॉरियर्स ने 50 लाख में RTM कार्ड का इस्तेमाल कर अपने पास रखा लिया है. क्रांति गौड़ ने महिला वर्ल्ड कप में 8 मुकाबलों में 9 विकेट झटके थे और शानदार प्रदर्शन दिखाया था. इसी कारण उनका बेस प्राइज 50 लाख रुपए तय किया गया है.

क्या बोली क्रिकेटर क्रांति

वहीं महिला क्रिकेटर क्रांति गौड़ ने बताया “विश्वकप जीतने के लिए अबारमाता मंदिर पर अर्जी लगाई थी, वह अर्जी पूरी हो गई. रविवार की सुबह 8 बजे से पदयात्रा शुरु की. जो दोपहर बाद अबार माता मंदिर पहुंच जाएगी. यात्रा की सभी तैयारियां हो चुकी हैं, तो वही क्रांति ने अपने प्रशंसकों, क्षेत्र और जिलेवासियों से पदयात्रा में शामिल होकर पुण्यलाभ अर्जित करने की अपील भी की.”

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.