Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
भ्रष्टाचार के आरोपियों और जमानत पर बाहर अधिकारियों की मलाईदार पोस्टिंग पर हाईकोर्ट सख्त, हरियाणा सरक... कुरुक्षेत्र के शाहाबाद में नेशनल हाईवे-44 पर बड़ा सड़क हादसा, दिल्ली से जम्मू जा रही इंडो-कैनेडियन ब... सोनिया गांधी की आत्मकथा में सांसद कुमारी सैलजा का विशेष जिक्र, हरियाणा की राजनीति में बढ़ी चर्चा जाखल में फर्जी हैवी ड्राइविंग लाइसेंस बनाने वाले बड़े गिरोह का भंडाफोड़, सीएएम फ्लाइंग की छापेमारी म... हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने दिल्ली में राहुल गांधी से की मुलाकात, सांगठनिक मजबूती प... यमुनानगर के मशहूर कपूर ज्वेलर्स से 4.5 लाख के जेवर ठगने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश, मां-बेटे... हरियाणा सरकार का बड़ा तोहफा: कर्मचारियों का वेतन और बीमा कवरेज बढ़ा, ग्रेच्युटी की सीमा भी हुई संशोध... हरियाणा के यमुनानगर में अनोखी शादी: हेलीकॉप्टर से आई दुल्हन, दूल्हे ने दहेज में लिए सिर्फ एक रुपया— ... हरियाणा के झज्जर में ताबड़तोड़ फायरिंग से सनसनी, ढाकला गांव में बाइक सवार बदमाशों ने दो युवकों को मा... दिल्ली में भूपेंद्र सिंह हुड्डा की अध्यक्षता में कांग्रेस विधायक दल की बैठक, सरकार पर लगाए गंभीर आरो...

शहडोल में लिव इन में रहती थी युवती, खलिहान के पुआल में छिपा मिला शव

41

शहडोल: मध्य प्रदेश के शहडोल से एक ऐसा मामला सामने आया है, जो हैरान और परेशान कर देने वाला है. 25 साल की युवती का शव बरामद हुआ है, जो खलिहान में घास और पुआल के बीच में छुपा कर रखा हुआ था. युवती का इस तरह से शव मिलने से लोग हैरान हैं.

कहां की है घटना ?

मामला शहडोल के जैतपुर थाना क्षेत्र के दर्शिला चौकी अंतर्गत खाड़ा गांव का है. बताया जा रहा है कि खेत का जो खलिहान बना होता है, वहां इन दिनों धान की गहाई खत्म हुई है और पैरा का पुआल रखा हुआ है. इस पैरा के पुआल के ढेर के अंदर से ही एक युवती का संदिग्ध अवस्था में शव बरामद हुआ है. जिसकी उम्र लगभग 25 साल बताई जा रही है. जिस महिला की मौत हुई है.

लिव इन में रहती थी युवती

युवती पिछले कई सालों से माखन प्रजापति नाम के व्यक्ति के साथ लिव इन में रहती थी. बताया जा रहा है कि साल 2020 में गुजरात में मजदूरी करने गया माखन वहां से युवती को साथ लेकर आया था. तब से दोनों पति-पत्नी की तरह साथ रह रहे थे.

हत्या की शंका

इस घटना के सामने के आने के बाद क्षेत्रवासी स्तब्ध हो गए हैं. प्राथमिक जांच में जो सामने आया है, युवती की किसी धारदार हथियार से हत्या की गई है. हत्या के बाद आरोपी ने शव को छिपाने की मकसद से खलिहान में रखे धान के पुआल के ढेर के नीचे था. मौजूद स्थिति को देखकर पुलिस को संकेत मिले हैं कि हत्या काफी प्लानिंग के साथ की गई है.

सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस

सूचना मिलते ही दर्शिला चौकी पुलिस मौके पर पहुंच गई, क्षेत्र की घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी गई है. एफएसएल की टीम को भी बुलाकर मौके से साक्ष्य जुटाए गए, पुलिस ने एक्शन भी लिया है, और संदेह के आधार पर कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ भी शुरू कर दी है. प्रारंभिक तौर पर जो जांच की जा रही है, तो घटना के संबंध में सामने आया है कि घरेलू विवाद पुरानी रंजिश या किसी अन्य आपराधिक मनसा से जुड़ा हुआ हो सकता है.

युवती और माखन के लिव इन रिलेशन को भी पुलिस गंभीरता से जांच की दायरे में ले रही है. पुलिस के मुताबिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट और तकनीकी साक्ष्य मिलने पर हत्या की पूरी कहानी सामने आएगी.

पुलिस ने क्या कहा ?

इस पूरे घटनाक्रम को लेकर दर्शिला चौकी प्रभारी राजकुमार सिंह ने बताया है कि “गुजरात मजदूरी करने गए माखन साल 2020 में युवती को अपने साथ ले आया था, जिसे पत्नी बनाकर रखा था. जिसकी किसी ने हत्या कर खलिहान में रखे पैरा में शव को छुपा दिया था. मामले में वैधानिक कार्रवाई करते हुए मामले की पड़ताल की जा रही है, कुछ संदेहियों से पूछता जारी है.”

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.