Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

भोपाल एयरपोर्ट पर अब मिलेगी डिजी प्लेटफार्म की सुविधा, चेहरा दिखाकर मिलेगी एंट्री

68

 भोपाल। राजा भोज एयरपोर्ट एक अक्टूबर से 24 घंटे खुला रहेगा। एयरलाइंस कंपनियां 28 अक्टूबर से लागू हो रहे विंटर शेड्यूल में ही देर रात की उड़ानें प्रारंभ कर सकेंगी। नागर विमानन सुरक्षा ब्यूरो (बीसीएएस) के बाद डीजीसीए ने भी इसकी अनुमति दे दी है।

नागर विमानन सुरक्षा ब्यूरो (बीसीएएस) के बाद डीजीसीए ने भी इसकी अनुमति दे दी है। बीसीएएस ने एयरपोर्ट पर सीआईएसएफ के जवानों की संख्या बढ़ाने की स्वीकृति पहले ही दे दी थी। इसके साथ-साथ एयरपोर्ट पर जल्द ही डिजी प्लेटफॉर्म सुविधा भी शुरू होगी।

क्या है डिजी प्लेटफॉर्म सुविधा

डिजिटल इंडिया प्रोजेक्ट के तहत देश के प्रमुख हवाई अड्डों पर डिजी प्लेटफॉर्म की सुविधा है। भोपाल भी जल्द ही इस सूची में शामिल हो जाएगा। डिजी प्लेटफॉर्म के तहत यात्री को पहली हवाई यात्रा के समय अपनी आईडी तैयार करानी होगी। इसके बाद यात्रियों का चेहरा ही आईडी के रूप में मान्य होगा। इससे एयरपोर्ट पर चेक इन प्वाइंट एवं सिक्युरिटी एरिया में लगने वाला समय कम हो जाएगा।

24 घंटे संचालन में इसलिए विलंब

गौरतलब है कि राजा भोज एयरपोर्ट पर जवानों की कम संख्या के कारण ही 24 घंटे उड़ान संचालन की सुविधा में विलंब हो रहा था। अब यह औपचारिकता भी पूरी हो गई है। जवानों की संख्या चरणबद्ध तरीके से बढ़ेगी। हाल ही में करीब 50 जवान बढ़े हैं। अब यह संख्या 170 से बढ़कर 220 तक पहुंच गई है।

अक्टूबर माह तक संख्या 440 करने का प्रस्ताव है। अभी तक एयरपोर्ट सुबह छह बजे से रात्रि 10 बजे तक खुला रहता है। 24 घंटे उड़ान संचालन सुविधा शुरू होने से देर रात की उड़ानें प्रारंभ हो सकेंगी।

एयरलाइंस को स्लॉट देने की पेशकश

एयरपोर्ट अथॉरिटी ने अब देश की सभी एयरलाइंस कंपनियों को देर रात की उड़ानों के लिए स्लॉट देने की पेशकश की है। नाइट पार्किंग के लिए कंपनियों को कोई शुल्क भी नहीं देना होगा, इससे कंपनियों का लैंडिंग खर्च कम हो जाएगा। इसका लाभ यात्रियों को कम किराये के रूप में मिल सकता है।

एयरपोर्ट डायरेक्टर रामजी अवस्थी के अनुसार हमने एयरलाइंस कंपनियों को 24 घंटे उड़ान संचालन सेवा शुरू होने की जानकारी दे दी है। कुछ उड़ानें 28 अक्टूबर से ही शुरू होने की संभावना है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.