Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

ऑर्गन डोनेशन में मध्य प्रदेश को मिला बेस्ट इमर्जिंग अवॉर्ड, इंदौर में सबसे ज्याद हुए अंगदान

46

इंदौर। हमारा इंदौर शहर अब मध्य प्रदेश का भी मान देश-दुनिया में बढ़ा रहा है। अंगदान के क्षेत्र में मध्य प्रदेश को बेस्ट इमर्जिंग अवॉर्ड मिला है। जिसमें 90 प्रतिशत हिस्सेदारी इंदौर की है। केंद्रीय मंत्रालय के राष्ट्रीय अंग एवं ऊतक प्रत्यारोपण संगठन (नोटो) द्वारा 14वें भारतीय अंगदान दिवस पर शनिवार को दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में यह अवॉर्ड केंद्रीय राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल ने प्रदान किया।

 प्रदेश में 90 प्रतिशत अंगदान इंदौर में होते हैं

इंदौर स्टेट आर्गन एंड टिशू ट्रांसप्लांट आर्गेनाइजेशन (सोटो) और प्रदेश की ओर से सांसद शंकर लालवानी, सोटो इंचार्ज एवं मेडिकल कॉलेज डीन डॉ. संजय दीक्षित ने यह अवॉर्ड प्राप्त किया। इंदौर में प्रदेश के 90 प्रतिशत अंगदान होते हैं। इस तरह इंदौर ने प्रदेश का मान बढ़ाया है।

मध्य प्रदेश में अब तक 60 ग्रीन कॉरिडोर बने हैं, जिससे करीब 200 लोगों को जीवनरूपी उपहार ब्रेनडेड दानदाता द्वारा अंगदान के उपरांत मिला है। साथ ही लगभग 1635 व्यक्तियों को जीवित दानदाता द्वारा अंगदान उपरांत जीवनदान मिला है।

देश में अंगदान के लिए शपथ लेने में भी मध्य प्रदेश देश में चौथे स्थान पर है। यह अवॉर्ड मध्य प्रदेश को आंध्र प्रदेश और जम्मू कश्मीर के साथ संयुक्त रूप से मिला है।

इंदौर के इन कामों ने दिलवाया अवॉर्ड

  • रात में भी पोस्टमार्टम होना।
  • एयरपोर्ट पर अंगों की स्क्रीनिंग अब नहीं।
  • 200 किमी दूर भोपाल तक ग्रीन कॉरिडोर बनना।
  • नाबालिग के लिवर दान के मामले में अच्छा काम सोटो द्वारा करना।
  • हर वर्ष अंगदान की संख्या बढ़ना।
  • प्रत्यारोपण के क्षेत्र अच्छा काम करना।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.