Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Kerala Happiness Department: भूटान की तर्ज पर केरल में बनेगा ‘आनंदम’ विभाग, लोगों की खुशहाली मापने क... Supreme Court Verdict: तमिलनाडु सरकार को सुप्रीम कोर्ट का झटका, धर्म बदलकर मुसलमान बने लोग BC(M) आरक... Churu Murder Case: राजस्थान के चूरू में रूह कंपा देने वाली वारदात, सरपंच चुनाव की जिद में पिता ने इक... Supreme Court Hearing on SIR: महाराष्ट्र में वोटर लिस्ट से नाम काटने के मामले में सुप्रीम कोर्ट सख्त... Gaya Crime News: गया में सनसनीखेज वारदात, प्रेमिका और जमीन के चक्कर में कलयुगी बेटे ने की बीमार पिता... Muzaffarpur Crime News: मुजफ्फरपुर में 19 वर्षीय युवती की संदिग्ध मौत, शव को जमीन में गाड़कर ऊपर रोप... Noida Child PGI Negligence: नोएडा के चाइल्ड पीजीआई में डॉक्टर और स्टाफ की लापरवाही, पिता को खुद सिरि... Himachal Weather Update: हिमाचल प्रदेश में समय से पहले पड़ी कड़ाके की ठंड, लाहौल-स्पीति में सीजन की ... Mushroom Benefits: कुकुरमुत्ता से मशरूम बनने की कहानी, जानिए कैसे भारत की फेवरेट सब्जी बना यह पौष्टि... Supreme Court Hearing: मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन मामले में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, राहु...

छिपा कर लाया चापड़, काट डाली गर्दन; पुणे में दुकानदार की बेरहमी से हत्या

55

महाराष्ट्र के पुणे में एक दर्दनाक वारदात हुई है. इस वारदात में एक युवक पीठ पीछे चाकू (चापड़) छिपा कर लाता है और एक दुकान में बैठे युवक पर हमला कर देता है. इस युवक ने युवक को दुकान से बाहर खींच लिया और फिर उसे पशुओं की तरह से बड़ी बेरहमी से काट डाला. यह पूरी घटना मौके पर लगे एक सीसीटीवी कैमरे में रिकार्ड हुई है. सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है.मामला पुणे के दौंड तालुका में खामगांव के नागमोडी चौक का है.

पुलिस के मुताबिक मृतक की पहचान सूरज भुजबल के रूप में हुई है. पुलिस को आशंका है कि यह वारदात किसी पुरानी रंजिश की वजह से अंजाम दी गई है. हालांकि अभी तक वारदात के कोई ठोस कारण सामने नहीं आए हैं. सोशल मीडिया में वायरल हो रहे इस खौफनाक वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि आरोपी पशु काटने वाला चाकू छिपाकर धीरे धीरे दुकान पर आता है. वह दुकान के बाहर कुछ सेकंड के लिए ठहरता है और जब आश्वस्त हो जाता है कि दूसरा युवक दुकान में अकेले है तो वह झटके से अंदर घुसकर उसके ऊपर हमला कर देता है.

सीसीटीवी में कैद हुई पूरी वारदात

इस हमले से बचाव के लिए दुकान में बैठा युवक बाहर भागता है, लेकिन बाहर निकलते ही आरोपी उसके ऊपर चाकू से वार कर देता है. इससे दुकानदार जमीन पर गिर जाता है और फिर आरोपी उसके ऊपर ताबड़तोड़ चापड़ से वार करता है. इस वारदात के दौरान चीख सुनकर पास की दुकान से एक अन्य युवक बाहर निकलता है, लेकिन हालात को देखकर वह चुपचाप भाग निकलता है. इतने में आरोपी मौके से फरार हो जाता है.

फुटेज के आधार पर जांच में जुटी पुलिस

सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लिया है. इसके अलावा पुलिस ने घटना स्थल से कुछ फिंगर प्रिंट उठाने के साथ ही मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है. पुलिस के मुताबिक इस सबंध में मृतक के परिजनों और पड़ोसियों से भी पूछताछ की गई है. आशंका है कि आरोपी मृतक का जानकार है और उसने किसी पुरानी रंजिश में इस वारदात को अंजाम दिया है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.