Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

पति का कनाडा में अफेयर, धर्म बदलने की धमकी, 1 करोड़ की मांग… पत्नी ने पुलिस को बताया दर्द

30

उत्तर प्रदेश के बरेली में एक हिंदू महिला से दहेज के खातिर उसका धर्म परिवर्तन कराने की कोशिश की गई. आरोपी को जब दहेज नहीं मिला तो उसके साथ मारपीट करना शुरू कर दिया. जब महिला ने विरोध किया तो दुपट्टे से गला दबा दिया और उसकी जान लेने की कोशिश की. महिला का आरोप है कि उसका पति कनाडा में दूसरी महिला के साथ रह रहा है. महिला हाल ही में कनाडा से वापस बरेली आई है. महिला ने पति समेत ससुरालियों एफआईआर दर्ज पर कराई हैं. पुलिस पूरे मामले में अब जांच पड़ताल में जुड़ गई है. महिला ने पति समेत ससुराल के लोगों पर एफआईआर दर्ज कराई है. दरअसल, बरेली के थाना इज्जतनगर की रहने वाली हनी चौधरी का आरोप है कि उसने बसंत विहार कॉलोनी के रहने वाले हजरत अली पुत्र मुस्ताक से प्रेम विवाह किया था और 19 दिसंबर 2020 में शादी होने के करीब एक साल बाद हनी और हजरत अली कनाडा चले गए.

कुछ साल कनाडा में बिताने के बाद जब दोनों बरेली आए तो हनी से हजरत अली के परिवार वाले एक करोड़ दहेज की मांग करने लगे. दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर महिला के साथ मारपीट करना शुरू कर दिया. मारपीट करने से भी बात नहीं बनी तो दहेज लोभियों ने धर्म परिवर्तन कराने की धमकी देने लगे. हनी ने ज्यादा ही विरोध किया तो ससुर मुस्ताक अली, नंद अली मां के साथ मिलकर महिला महिला की दुपट्टे से गला दबाकर हत्या करने की कोशिश की. महिला किसी तरह घर से भाग निकली, लेकिन अपने घर को खराब नहीं होने देना चाहती, इसलिए फिर ससुराल चली गई. ससुराल वालों को कहना है कि हमारे घर में रहना है तो एक करोड़ रुपए दहेज और धर्म परिवर्तन करना पड़ेगा. आरोप है कि पति कनाडा में दूसरी महिला के साथ रह रहा है.

कमरे में बंद करके पीटता था पति

आरोप है कि कनाडा से दोबारा ससुराल पहुंची तो ससुराल वालों ने कमरे में बंद कर पीटा. आरोपियों ने महिला से एक करोड़ रुपये की मांग और धर्म परिवर्तन कराने की बात कही है. महिला ने साफ इनकार कर दिया तो उसके जेवर और कपड़े छीनकर घर से निकाल दिया. महिला ने इज्जतनगर थाने में आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है.

दर-दर की ठोकरें खाने को मजबूर

महिला का आरोप है कि जब से उसे उसके ससुराल से निकला है उसके बाद में इधर-उधर भटक रही है, क्योंकि मायके वाले भी अब उसे सपोर्ट नहीं कर रहे हैं. क्योंकि महिला ने दूसरे मजहब से शादी की है और शादी के वक्त भी मायके वाले इस बात का विरोध कर रहे थे. महिला का कहना है कि उसे न्याय चाहिए, सभी पर जल्द से जल्द कार्रवाई करें.

पूरे मामले में थाना अयोध्या नगर की पुलिस का कहना है कि महिला की शिकायत के आधार पर पति और उसके ससुराल वालों के लाभ रिपोर्ट दर्ज कर ली है और पूरे मामले की जांच पड़ताल की जा रही है. महिला को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.