Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Jharkhand Power Update: रांची के कई हिस्सों में आज बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित, विभाग ने जारी की जरूरी... Garhwa News: सीएम हेमंत सोरेन की मां पर आपत्तिजनक टिप्पणी मामले में बीजेपी विधायक सत्येंद्र नाथ तिवा... Sadar Hospital Giridih: युवती के पीछे पड़े मजनू की अस्पताल में हुई खातिरदारी, नगर थाना पुलिस ने बचाय... Jharkhand BJP News: दो दिवसीय दौरे पर रांची पहुंचे नए प्रदेश प्रभारी गजेंद्र सिंह पटेल, एयरपोर्ट पर ... Delhi Police Action: दोनों तरफ से चलीं 26 राउंड गोलियां, बुलेटप्रूफ जैकेट ने बचाई पुलिसकर्मियों की ज... Rain Alert India: पहाड़ी राज्यों से लेकर दक्षिण भारत तक सक्रिय हुआ मौसम, जानिए अपने शहर के आज के ताप... West Bengal Politics: टीएमसी छोड़ने के बाद कोयल मल्लिक को मिला बड़ा राजनीतिक तोहफा, बीजेपी ने दिया राज... दिल्ली में वायु प्रदूषण के खिलाफ सख्ती: ‘ऑपरेशन क्लीन एयर’ के तहत CAQM ने रिंग रोड पर चलाया विशेष नि... मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग पर दिल्ली में घमासान: इंडिया गेट पर AAP का विरोध मार्च, सौरभ भ... Amritsar Border Security: अमृतसर में पाकिस्तान के आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़, एके-47 और हैंड ग्रेनेड ...

महाराष्ट्र: Shadi.com पर मुलाकात, लड़की से निकलवाया लोन, फिर हड़प लिया पैसा; ठग की कहानी

48

महाराष्ट्र के कल्याण पश्चिम में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां एक जालसाज ने शादी डॉट कॉम पर एक युवती से दोस्ती की और फिर शादी का झांसा देकर उससे लाखों रुपये ऐंठ लिए. आरोपी के कहने पर युवती ने यह रकम बैंक से लोन लेकर दिया था. अगले महीने जब लोन की ईएमआई शुरू हुई तो युवती ने आरोपी से इस संबंध में बात किया, लेकिन आरोपी ने पैसे देने से इंकार कर दिया. इसके बाद पीड़ित युवती ने पुलिस में शिकायत दी.

अब पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसे अरेस्ट कर लिया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. कल्याण की खड़कपाड़ा पुलिस के मुताबिक पकड़े गए आरोपी की पहचान नासिक में रहने वाले सतीश पाटिल के रूप में हुई है. वह एक सीरियल क्रिमिनल है. वह पहले भी इसी प्रकार से कई लड़कियों के साथ शादी का झांसा देकर ठगी कर चुका है. पुलिस के मुताबिक इस बार आरोपी ने एक हाई प्रोफाइल सोसायटी में रहने वाली युवती को अपना शिकार बनाया.

लोन लेकर आरोपी को दे दी रकम

यह युवती एक प्राइवेट कंपनी में उच्च पद पर काम करती है. आरोपी ने कुछ महीने पहले Shaadi.com ऐप के जरिए इस युवती से परिचय किया, फिर दोनों की मुलाकात हुई. इस दौरान आरोपी सतीश ने भी खुद को एक प्रतिष्ठित कंपनी का मैनेजर बताया और युवती को शादी का झांसा देकर उसका भरोसा जीत लिया. कुछ ही दिन बाद आरोपी ने अपनी कुछ परेशानी बता कर युवती से कई लाख रुपये ऐंठ लिए. पीड़ित युवती ने भी आरोपी के भरोसे में आकर यह रकम बैंक से लोन लेकर दिया था.

नासिक से हुई गिरफ्तारी

पीड़ित युवती ने बताया कि अब इस लोन की ईएमआई शुरू हो चुकी है. पिछले महीने की किश्त तो उसने भर दी, लेकिन इस बार की भी किश्त जब आरोपी ने नहीं दिया तो उसने साफ मना कर दिया. पीड़िता ने बताया कि अपने साथ ठगी का एहसास होने पर उसने कल्याण के खडकपाड़ा पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने मामले की जांच करते हुए आरोपी को नासिक से अरेस्ट किया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.