Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
क्या भारत में नागरिकों को हासिल है पूरी आजादी? जानिए संविधान प्रदत्त 11 अधिकारों के साथ जुड़ी अहम का... क्या NDA में होगा बड़ा विस्तार? परिसीमन और महिला आरक्षण बिल के बीच DMK, NCP और अकाली दल के साथ आने क... महाराष्ट्र के सांगली में बड़ा हादसा: रेणावी घाट में दो ST बसों की आमने-सामने भीषण टक्कर स्वतंत्रता दिवस 2026: दिल्ली मेट्रो की विशेष व्यवस्था, लाल किला और जामा मस्जिद के लिए सुबह 4 बजे से ... अयोध्या पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, महंत परमहंस रामचंद्र दास के स्मृति समारोह में हुए शामिल 80वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का राष्ट्र के नाम संबोधन, देशवासि... PM मोदी और विदेश नीति पर टिप्पणी से गरमाई सियासत: राजनाथ सिंह और एकनाथ शिंदे ने राहुल गांधी को घेरा,... CJI सूर्य कांत विवाद के बाद सुर्खियों में NALSAR यूनिवर्सिटी, BCI ने वापस लिया निलंबन फैसला 4,200 करोड़ के लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे निर्माण में भ्रष्टाचार का आरोप, हाईकोर्ट ने मांगा जवाब 15 अगस्त को देश मनाएगा 80वां स्वतंत्रता दिवस, लाल किले पर समारोह के दौरान मौसम पर टिकीं निगाहें

कर्नाटक: चन्नागिरी में कस्टोडियल डेथ पर गुस्साई भीड़, थाने में की आगजनी-तोड़फोड़, 25 गिरफ्तार

46

कर्नाटक के दावणगेरे में चन्नागिरी थाने पर भीड़ के हमले के मामले में 25 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. अधिकारियों ने सोमवार को इसकी जानकारी दी. उन्होंने बताया कि शनिवार को पुलिस हिरासत में एक शख्स (आदिल) की मौत के बाद कट्टरपंथी भीड़ ने चन्नागिरी पुलिस स्टेशन पर हमला कर दिया. थाने में तोड़फोड़ की और कई वाहनों को आग के हवाले कर दिया.

अधिकारी ने बताया कि इस घटना में कम से कम 11 पुलिसकर्मी घायल हो गए. मामले को सीआईडी को सौंप दिया गया है. घटना की जांच के लिए पुलिस की पांच टीम गठित की गई हैं. सीसीटीवी फुटेज और मौजूद वीडियो क्लिप के आधार पर लोगों को गिरफ्तार किया गया है. मॉब अटैक में शामिल लोगों के खिलाफ आईपीसी की धारा 353 और 307 के तहत केस दर्ज किया है.

पुलिस कस्टडी में आदित की मौत

वहीं, संदिग्धों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. पुलिस ने बताया कि जुए से जुड़े मामले में आदिल को 24 मई को हिरासत में लिया गया था. अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई और उसकी मौत हो गई. आदिल की मौत की खबर जैसे ही उसके परिजनों तक फैली, बड़ी संख्या में लोग थाने पहुंच गए और पुलिस की गाड़ियों को क्षतिग्रस्त कर दिया. थाने पर पथराव किया. वाहनों में आगजनी की.

डिप्टी SP और सब इंस्पेक्टर सस्पेंड

वहीं, थाने पर हमले के बाद चन्नागिरी के डिप्टी एसपी और सब इंस्पेक्टर को सस्पेंड कर दिया गया. थाने पर हमले की घटना को लेकर कर्नाटक के गृह मंत्री जी परमेश्वर ने रविवार को कहा डिप्टी एसपी और एक इंस्पेक्टर को निलंबित कर दिया गया है. पुलिस की ओर से कोई उचित कार्रवाई नहीं की गई. ऐसी घटना नहीं होनी चाहिए थी. इसमें लापरवाही हुई. जांच के आदेश दे दिए गए हैं.

गृह मंत्री परमेश्वर ने दिए जांच के आदेश

उन्होंने कहा कि जांच के आधार पर हम आगे की कार्रवाई करेंगे. जी परमेश्वर ने कहा कि जुए में संलिप्तता के कारण पुलिस ने आदिल को हिरासत में लिया था. इस दौरान अचानक उसकी तबीयत खराब हो गई और उसकी मौत हो गई. उसकी मौत क्यों और कैसे हुई, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से इसका पता चलेगा. दिल का दौरा पड़ने के कारण उसकी मौत हो सकती है. हालांकि, जांच के आदेश दे दिए गए हैं.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.