Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

3-3 हजार में एसी कोच में सीट… न लेने पर कोच अटेंडेंट ने यात्रियों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा

47

झारखंड के कोडरमा रेलवे स्टेशन पर पांच कोच अटेंडेंट ने शिप्रा एक्सप्रेस में सफर कर रहे दो यात्रियों के साथ मारपीट कर दी. आरोपियों ने यात्रियों को ट्रेन में सफर न करने की धमकी दे डाली. पीड़ित यात्रियों ने रेलवे पुलिस से आरोपी कोच अटेंडेंट की शिकायत की. पुलिस ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस जंक्शन पर ट्रेन के पहुंचते ही पांचों आरोपी कोच अटेंडेंट को गिरफ्तार कर लिया. यात्रियों और कोच अटेंडेंट में एसी कोच में सीट को लेकर विवाद हुआ था.

बिहार के गया जिला के रहने वाले सुमन कुमार और पंकज कुमार इंदौर से हावड़ा जाने वाली शिप्रा एक्सप्रेस में सफर कर रहे थे. उन्होंने जनरल टिकट ले रखा था. दोनों यात्रियों ने टीटीई से एसी कोच में सीट कंफर्म करने का आग्रह किया. कोच में सीट खाली नहीं रहने के कारण उन लोगों को टीटीई के द्वारा इनकार कर दिया. इसी बीच दोनों यात्रियों से कोच अटेंडेंट ने सीट कंफर्म कराने की बात कहते हुए उन्हें कोच में बैठा लिया. कोच अटेंडेंट ने दोनों यात्रियों से प्रत्येक सीट के लिए तीन-तीन हजार रुपयो की डिमांड की.

कोच अटेंडेंट ने पीट दिए यात्री

एसी कोच में बैठे दोनों यात्रियों के पास टीटीई ने आकर उन्हें सलाह दी कि कोडरमा स्टेशन पर उतरकर वापस से जनरल बोगी में बैठकर सफर करें. कोडरमा रेलवे स्टेशन पर शिप्रा एक्सप्रेस के रुकते ही दोनों यात्री उतर गए. उन्होंने कोच अटेंडेंट से जनरल बोगी में बैठकर आगे का सफर जारी करने की बात कही. इसी बात को लेकर उनका कोच अटेंडेंट से विवाद हो गया. मामले ने तूल पकड़ लिया. वहां कई कोच अटेंडेंट इकट्ठा हो गए. उन्होंने दोनों यात्रियों को जमकर पीट दिया.

ट्रेन में सफर न करने की दी धमकी

इतना ही नहीं कोडरमा स्टेशन से शिप्रा एक्सप्रेस के खुलने पर कोच अटेंडेंट ने दोनों यात्रियों को ट्रेन में सफर न करने की धमकी दी. पीड़ित यात्रियों ने मामले की लिखित शिकायत वहां मौजूद रेलवे पुलिस से की. मामले की गंभीरता को देखते हुए रेलवे पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए शिप्रा एक्सप्रेस के नेताजी सुभाष चंद्र बोस जंक्शन पहुंचते ही पांच कोच अटेंडेंट को गिरफ्तार कर लिया. यात्रियों के साथ हुई मारपीट की घटना का किसी शख्स ने वीडियो बना लिया. वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.