Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

मां को बचाने के लिए भैंसे से भिड़ गया बेटा, सींग से कई बार पटका, फिर जो हुआ…

50

राजस्थान के डूंगरपुर में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां खेत में गई एक महिला पर भैंसे ने हमला बोल दिया. मां को बचाने उसका बेटा गया तो भैंसे ने उसपर भी हमला कर दिया. इस बीच, बेटे को भैंसे ने सींग से कई बार पटका और पैरों से कुचल दिया. इस हादसे में युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया और उसकी मौत हो गई.

घटना डूंगरपुर जिले के आसपुर थाना क्षेत्र के रायकी गांव की है. जानकारी के मुताबिक, रायकी निवासी अदर कुंवर अपने बेटे सुरेन्द्र सिंह के साथ खेत पर जा रही थी. इस दौरान मां अदर कुंवर पर एक भैंसे ने अचानक हमला कर दिया. मां के चिल्लाने पर बेटा सुरेन्द्र सिंह दौड़ कर बचाने गया. इस पर भैंसे ने मां को छोड़ कर बेटे पर हमला करना शुरू कर दिया. भैंसे ने बेटे को सींग से उठा-उठा कर पटका और करीब 5 मिनट तक कुचलता रहा.

अस्पताल में दोनों को भर्ती कराया गया, बेटे की मौत

मां-बेटे के चिल्लाने पर खेत में भीड़ जमा हो गई. लेकिन भैंसे के डर से कोई बचाने नहीं गया. लोग वहां खड़े होकर वीडियो बनाते रहे. भैंसे के छोड़ने के बाद लोगों ने मां-बेटे को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां बेटे की मौत हो गई . वहीं मां को प्राथमिक उपचार के बाद डूंगरपुर अस्पताल में रेफर कर दिया गया.

बोले पुलिस अधिकारी

आसपुर थाना अधिकारी दौलत सिंह ने बताया कि जिस गांव में यह घटना हुई है, वह डूंगरपुर से 5 किलोमीटर की दूरी पर है. मां खेतों की ओर जा रही थी. वहीं भैंसों का झुंड खेतों में चर रहा था. इसी बीच, एक भैंसा झुंड से निकलकर आया और महिला पर हमला बोल दिया. मां को बचाने के लिए जब बेटा आया तो भैंसे ने हमला करके उसे गंभीर रूप से जख्मी कर दिया, जिसकी बाद में मौत हो गई.

स्थानीय लोग बोले

स्थानीय लोगों ने मां और बेटे को अस्पताल पहुंचाया, जहां बेटे सुरेन्द्र सिंह को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. गांववालों का कहना है कि आए दिन भैंसों का झुंड खेतों में लगी फसलों को नष्ट कर देता है. इससे पूरे इलाके के किसान परेशान हैं. अगर इन्हें कोई भगाने जाता है तो ये हमला बोल देते हैं. प्रशासन को इनके खिलाफ कदम उठाने चाहिए.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.