Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Dhamtari Maratha Community: मराठा पारा में जीवंत हुई सदियों पुरानी संस्कृति; महालक्ष्मी पूजा में उमड... Chhattisgarh CM Visit: रायगढ़ के बनोरा आश्रम में सीएम साय ने खाया पंगत में प्रसाद; 8 एकड़ में बने आध... Ranchi TB Free Mission: टीबी मुक्त झारखंड के लिए NHM की बड़ी पहल; 350 NCC कैडेट्स बने 'माई भारत वॉलि... Katras Coalfield Threat: धनबाद में भू-धंसान प्रभावित परिवारों को अटल क्लिनिक में मिली शरण; बेलगड़िया... Surender Koli Death Mystery: हरिद्वार में मृत मिले सुरेंद्र कोली को लेकर पीड़ित परिवार का आरोप, 'जान... FDA Alert Maharashtra: इंदौर की कंपनी द्वारा निर्मित पैरासिटामोल व टेल्मिसर्टन टैबलेट्स की जांच रिपो... Beneshwar Dham News: डूंगरपुर में भारी बारिश से टापू बना प्रसिद्ध बेणेश्वर धाम; त्रिवेणी संगम उफान प... Maharashtra Railway Infrastructure: मुकुटबन-गडचांदूर के बीच बनेगी 38 किमी नई रेल लाइन; ₹493 करोड़ की... UP Crime & Accident News: तेज रफ्तार कार बिजली के खंभे और पेड़ से टकराई, दो दोस्तों की दर्दनाक मौत स... Surender Koli Suicide News: निठारी कांड के चर्चित आरोपी सुरेंद्र कोली की संदिग्ध मौत, हरिद्वार में ल...

अयोध्या: अब गर्मी से भक्तों के नहीं जलेंगे पैर… रामपथ-धर्मपथ पर लगेंगे 600 से ज्यादा मिस्टिंग फैन, 62 नए प्रोजेक्ट की भी शुरुआत

32

उत्तर प्रदेश के अयोध्या धाम की यात्रा अब और भी सुखद और आरामदायक होने जा रही है. तीर्थ यात्रियों और पर्यटकों की सुविधा के लिए रामपथ और धर्मपथ पर 600 से ज्यादा मिस्टिंग फैन लगाए जाएंगे, जो श्रद्धालुओं को तपती गर्मी से निजात देंगे. खास बात यह है कि ये फैन सौर ऊर्जा से संचालित होंगे और पर्यावरण के अनुकूल भी होंगे. इसके साथ ही श्रृंगार हाट से लेकर हनुमानगढ़ी तक एक भव्य कैनोपी भी स्थापित की जाएगी, जिससे पैदल चलने वाले यात्रियों को धूप से राहत मिलेगी.

अयोध्या में 62 नई विकास परियोजनाएं तेज़ी से अमल में लाई जा रही हैं. इनमें राम की पैड़ी के पास वॉटर पॉइंट्स, फटिक शिला के पास नई पार्किंग और सांस्कृतिक वॉल्ट पैनल्स जैसी कई योजनाएं शामिल हैं. इन सभी योजनाओं पर कुल 135 करोड़ रुपये का बजट तय किया गया है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इन सभी परियोजनाओं पर खुद नजर रख रहे हैं.

योजनाएं तीर्थ विकास परिषद की सोच

अयोध्या तीर्थ विकास परिषद की ओर से तैयार डीपीआर (विस्तृत परियोजना रिपोर्ट) शासन को भेज दी गई है और स्वीकृति मिलते ही काम शुरू भी कर दिया जाएगा. परिषद के सीईओ संतोष शर्मा के मुताबिक यह सभी योजनाएं तीर्थ विकास परिषद की सोच और नजरिए का परिणाम है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी खुद इसकी निगरानी कर रहे हैं. श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए अयोध्या में लगातार सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है, जिससे हर भक्त की यात्रा स्मरणीय, शांतिपूर्ण और दिव्य अनुभव बन सके.

600 से ज्यादा मिस्टिंग फैन लगाए जाएंगे

अयोध्या में स्थित राम मंदिर में रोज हजारों श्रद्धालु राम लला के दर्शन के लिए पहुंचते हैं. राम मंदिर के निर्माण के बाद यहां विदेशों से श्रद्धालु आते हैं. ऐसे में राम मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए समय-समय पर कदम उठाए जाते हैं. अब रामपथ और धर्मपथ पर सौर ऊर्जा से चलने वाले मिस्टिंग फैन लगाने की योजना बनाई गई है. यहां 600 से भी ज्यादा मिस्टिंग फैन लगाए जाएंगे. इस बात की जानकारी तीर्थ क्षेत्र विकास परिषद CEO संतोष शर्मा ने दी है. इस योजना के बाद श्रद्धालुओं को गर्मी से राहत मिलेगी.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.