Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Bokaro News: बोकारो में युवक का संदिग्ध शव मिलने से सनसनी, परिजनों ने शराब माफिया पर जताया शक झारखंड में गर्मी का दायरा बढ़ा, चाईबासा सबसे गर्म तो गुमला में सबसे ठंडी रात Hazaribagh News: हजारीबाग के बड़कागांव में बुजुर्ग दंपती की बेरहमी से हत्या, इलाके में दहशत Palamu News: पलामू में शस्त्र लाइसेंसों की समीक्षा शुरू, आपराधिक इतिहास वाले लोगों पर गिरेगी गाज सऊदी अरब में भारतीय की मौत पर बवाल: परिजनों का आरोप- 'पावर ऑफ अटॉर्नी' पर नहीं किए साइन Hazaribagh News: हजारीबाग में हथिनी का आतंक, वन विभाग अब ट्रेंकुलाइज करने की कर रहा तैयारी Bilaspur News: बिलासपुर की पेंट फैक्ट्री में लगी भीषण आग, तिफरा इंडस्ट्रियल एरिया में मचा हड़कंप MCB News: अमृतधारा महोत्सव में छिड़ा सियासी संग्राम, जनप्रतिनिधियों और नेताओं में दिखी भारी नाराजगी Balod News: बालोद में कब्र से दफन बच्ची का सिर गायब, तंत्र-मंत्र की आशंका से इलाके में दहशत Baloda Bazar News: नाबालिग के कंधों पर अवैध शराब का धंधा, दो बड़ी पुलिस कार्रवाइयों में गिरोह बेनकाब

GF के साथ हैं कोतवाल…किसने बताया? पत्नी ने पीटा और कांस्टेबल बनाते रहे Video, 8 सस्पेंड

20

यूपी में आगरा के रकाबगंज महिला थाने के अंदर थाना प्रभारी शैली राणा और इंस्पेक्टर पवन नागर की पिटाई के मामले में बड़ा इनपुट सामने आया है. इंस्पेक्टर शैली राणा के आवास पर इंस्पेक्टर पवन नागर के पहुंचने की सूचना शैली राणा के ही एक अधीनस्थ ने पवन नागर की पत्नी गीता नगर को दी थी. इसके बाद मौके पर भाई ज्वाला नागर, भाभी सोनिया नागर, बेटे अधिराज नागर और भतीजे दिग्विजय के साथ पहुंची गीता नागर ने पवन नागर और शैली राणा के साथ मारपीट की.

इस मारपीट के दौरान महिला थाने में तैनात किसी पुलिसकर्मी ने बीच बचाव की कोशिश नहीं की, बल्कि इंस्पेक्टर शैली राणा को नीचा दिखाने के लिए घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में वायरल कर दिया. डीसीपी सिटी ने मामले की जांच में इस थाने के आठ पुलिसकर्मियों को वीडियो बनाने का दोषी माना है. इसी क्रम में पुलिस कमिश्नर आगरा ने डीसीपी सिटी की रिपोर्ट के आधार पर महिला थाने के हेड कांस्टेबल हरिकेश और विशाल के अलावा कॉन्सटेबल रेखा को निलंबित कर दिया है.

6 के खिलाफ केस, 8 पुलिस वालों पर एक्शन

इसी प्रकार दारोगा सुनील लाम्बा और देवेंद्र के अलावा सिपाही अंकित तथा PRV पर तैनात सिपाही गिरीश, चालक राजेंद्र को लाईन हाजिर किया है. पुलिस ने इस घटनाक्रम के संबंध में इंस्पेक्टर पवन नागर की पत्नी गीता नागर समेत 6 लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया है. इनमें से तीन लोगों को पुलिस ने शनिवार को ही अरेस्ट कर लिया था. पुलिस सूत्रों के मुताबिक महिला थाना प्रभारी शैली राणा से उनके ही स्टॉफ के लोग खुश नहीं थे. इधर, पति पवन नागर के इंस्पेक्टर शैली राणा से अफेयर की सूचना गीता नागर को भी थी.

पत्नी ने जाल बिछाकर पकड़ा

ऐसे में गीता नागर ने भी शैली राणा के स्टॉफ को पहले से ही सेट कर लिया था. अब जैसे ही इंस्पेक्टर पवन नागर आगरा में शैली राणा के आवास पर पहुंचे, थाने के ही किसी स्टॉफ ने गीता नागर को सूचित कर दिया. इसके बाद गीता नागर पूरी तैयारी के साथ दोनों को रंगे हाथ पकड़ने के लिए आगरा पहुंच गईं. गीता नागर ने पुलिस की पूछताछ में बताया उसके पति पवन नागर की पोस्टिंग मुजफ्फर नगर में थी, लेकिन अब उनका विजिलेंस में ट्रांसफर हो गया है.

नोएडा में हुआ था अफेयर

इस ट्रांसफर को रुकवाने के लिए मेडिकल लीव लेकर इधर-उधर चक्कर काट रहे थे. गीता नागर के मुताबिक इसी बीच उन्हें शक हुआ कि उसके पति ट्रांसफर रुकवाने के लिए नहीं, बल्कि अपनी प्रेमिका से मिलने के लिए घर से गायब रहते हैं. इस जानकारी के बाद उसने भी जाल बिछाया और उन्हें रकाबगंज महिला थाना प्रभारी के साथ रंगे हाथ पकड़ा है. पुलिस सूत्रों के मुताबिक कुछ समय पहले इंस्पेक्टर पवन नागर और इंस्पेक्टर शैली राणा एक साथ नोएडा में तैनात थे.

शनिवार को ही सस्पेंड हुई महिला इंस्पेक्टर

इसी तैनाती के दौरान दोनों की नजदीकियां बढ़ी और तब से वह लगातार एक दूसरे के संपर्क में थे. आगरा आ गईं. उन्हें जानकारी मिली की उनके पति के वर्तमान में आगरा में तैनात इंस्पेक्टर शैली राणा से संबध हैं. शनिवार को मामला सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद पुलिस कमिश्नर जे. रविन्दर गौड ने इंस्पेक्टर शैली राणा को सस्पेंड कर दिया गया था. उन्होंने कहा कि किसी को भी कानून को हाथ में लेने का अधिकार नहीं है. उन्होंने दोनों इंस्पेक्टरों पर हमला करने के आरोप में मुकदमा लिखने के आदेश दिए थे.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.