Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

बकवास बंद करो… इजराइली राष्ट्रपति नेतन्याहू पर क्यों भड़क गए बाइडेन?

41

इजराइल और हमास के बीच पिछले साल से जंग छिड़ी हुई है, जिसमें कई लोगों की अब तक मौत हो गई और कई घायल हुए हैं. इसी युद्ध के चलते इजराइल की तरफ से लॉन्च किए गए हमलों में पूरा का पूरा फिलिस्तीन तबाह हो गया है. दोनों देशों के बीच इन हमलों को रोकने के लिए युद्धविराम के लिए अमेरिका समेत मिस्र लगातार कोशिश कर रहा है.

हमास और इजराइल के बीच युद्धविराम की बातचीत अपने शिखर पर थी, इसी बीच इजराइल ने हमास के मुखिया इस्माइल हानिया पर हमला कर दिया, जिसके बाद एक बार फिर दोनों देशों के बीच युद्धविराम की बातचीत रोकने की हलचल तेज हो गई है. हाल ही में इजराइल के लोगों ने इस्माइल हानिया की मौत के बाद एक आंदोलन भी सड़कों पर निकाला था जिसमें उन्होंने अपने राष्ट्रपति से मांग की थी कि इजराइल और हमास के बीच चल रहे युद्ध विराम को रोका जाए.

बाइडेन ने की सख्त टिप्पणी

इजराइल के राष्ट्रपति नेतन्याहू एक बार फिर युद्धविराम से पीछे हटते हुए नजर आ रहे हैं, जिस पर अमेरिका ने तीखी टिप्पणी की है. अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने इजराइल की तरफ से युद्धविराम की बातचीत रोकने की हलचल के बीच नेतन्याहू से 1 अगस्त को फोन पर बातचीत की, जिस बीच वो नेतन्याहू पर भड़क गए, बाइडेन ने कहा, बकवास बंद करो, नेतन्याहू ऐसी बाते न करें, वो अपनी आंतरिक राजनीति को मजबूत करने के लिए ऐसा कर रहे हैं.

महीनों से चल रही युद्धविराम की बातचीत

इजराइल और हमास के बीच युद्ध विराम की बातचीत महीनों से चल रही है लेकिन अब तक कोई सफलता नहीं मिली है. हालांकि, बाइडेन के दबाव के बाद, एक उच्च स्तरीय इजरायली प्रतिनिधिमंडल ने युद्धविराम के समझौते पर पहुंचने के लिए अमेरिकी और मिस्र के साथ बातचीत के लिए शनिवार (3 अगस्त) को काहिरा का दौरा किया था.

मिडिल ईस्ट में तनाव

मिडिल ईस्ट में इजराइल के खिलाफ गुस्सा भड़क गया है, इजराइल ने पहले तेहरान में हमास के मुखिया इस्माइल हानिया पर हमला किया, जिसमें उन की मौत हो गई, जिसके बाद इजराइल ने हिजबुल्ला के कमांडर फुआद शुक्र की हत्या कर दी. इन दो लीडर की हत्याओं से कथित तौर पर इजराइल का नाम जोड़ा जा रहा है. हालांकि ईरान ने यह बात साफ कह दी है कि इस्माइल हानिया की हत्या का खामियाजा इजराइल को भुगतना पड़ेगा. ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई ने कहा, हनिया के खून का बदला लेना ईरान का ‘कर्तव्य’ है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.