Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
जबलपुर में महिला आरक्षक से पहचान छिपाकर दुष्कर्म और धर्मांतरण का दबाव, एसपी दफ्तर पहुंची पीड़िता नेपाल में कांवड़ यात्रा से पहले झंडे को लेकर भड़की हिंसा: भारत सीमा से लगे 5 जिलों में कर्फ्यू, सरका... अर्ली मेनोपॉज और हाई ब्लड प्रेशर का क्या है कनेक्शन? एक्सपर्ट से जानें एस्ट्रोजन हार्मोन का असर और ब... IB अफसर अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन समेत 5 को उम्रकैद, जानें किन पुख्ता सबूतों पर कोर्ट ने सु... पूर्णिया में बदल रही गांवों की तस्वीर: PM सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से 281 परिवारों का बिजली बिल हु... हरिद्वार कांवड़ यात्रा में बड़ा हादसा: जटवाड़ा पुल के पास गंगनहर में डूबने से चंडीगढ़ के 4 कांवड़ियो... संत रविदास के 650वें जयंती वर्ष पर भदोही बना 'संत रविदास नगर', सीएम योगी ने की सांस्कृतिक पुनर्स्थाप... बिहार विधान परिषद में बड़ा उलटफेर: बीजेपी एमएलसी देवेश कुमार ने दिया इस्तीफा, मंत्री दीपक प्रकाश के ... असम के शिलचर में बड़ा हादसा: पानी की टंकी की सफाई के दौरान दम घुटने से 4 लोगों की मौत; इलाके में शोक कटनी में 11 साल पुरानी जर्जर सड़क का केक काटकर मनाया जन्मदिन! कांग्रेस का प्रशासन के खिलाफ अनोखा विर...

टीकमगढ़ – झांसी हाईवे पर कार दुर्घटनाग्रस्त, बुरी तरह फंसे दो युवक, ग्रामीणों ने दरवाजा तोड़कर निकाला एक की मौत

36

टीकमगढ़। मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ जिले में झांसी हाईवे पर शुक्रवार की देर रात को एक अनियंत्रित कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में कार सवार दो युवक कार के अंदर फस गए थे। जिसके बाद ग्रामीण मौके पर पहुंचे और दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला गया एंबुलेंस की मदद से दोनों को अस्पताल भेजा गया, यहां पर डॉक्टर ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया। शनिवार को जिला अस्पताल में मृतक का पोस्टमार्टम हो रहा है, यह घटना देर रात 1:30 बजे की है झांसी हाईवे पर देहात थाना क्षेत्र के तारागढ़ तालाब के पास होंडा सिटी कार अनियंत्रित हुई और दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी।

हादसे के दौरान कार में मोईन खान और फैजल खान सवार थे, तभी हाईवे पर जा रहे लोगों और आसपास के लोगों की मदद से दोनों को बाहर निकाला गया और डायल 100 और एंबुलेंस को सूचना दी गई जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने मोईन खान को मृत घोषित कर दिया।

फैजल का अभी इलाज चल रहा है बताया जा रहा है कि युवक कानपुर के रहने वाले हैं। वह अपने रिश्तेदार के घर टीकमगढ़ आ रहे थे, इस दौरान सड़क पर बैठे जानवरों को बचाने के दौरान कार अनियंत्रित हो गई थी ग्रामीणों की सूचना पर तत्काल पुलिस मौके पर पहुंची अभी पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.