Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

बरगी बांध के सात गेट खुले, कई जिलों में अलर्ट जारी, नर्मदा से दूरी बनाए रखने की अपील

30

जबलपुर: रानी अवंति बाई लोधी सागर परियोजना बरगी बांध के जलस्तर को नियंत्रित करने आज सोमवार को दोपहर लगभग सवा दो बजे सात गेट खोल दिए गए। बांध के इक्कीस में से सात स्पिल-वे गेट औसतन 1.07 मीटर की ऊंचाई तक खोल दिए गए हैं और इनसे 35 हजार 562 क्यूसेक ( घनफुट पानी प्रति सेकंड) पानी छोड़ा जा रहा है।

कार्यपालन यंत्री बरगी बांध अजय सूरे के अनुसार खोले गए सात गेट में से गेट नम्बर दस, ग्यारह और बारह को डेढ़-डेढ़ मीटर, गेट नम्बर नौ और तेरह को एक-एक मीटर तथा गेट नम्बर आठ और चौदह को आधा-आधा मीटर ऊंचाई तक खोले गए हैं। उन्होंने बताया कि बांध में आवक को देखते हुए कभी भी इससे पानी निकासी की मात्रा घटाई या बढ़ाई जा सकती है।

अजय सूरे के मुताबिक, सोमवार को दोपहर बारह बजे बांध का जल स्तर 419 मीटर रिकार्ड किया गया था और इस समय इसमें लगभग 70 हजार 600 क्युसेक पानी प्रवेश कर रहा था। उन्होंने बांध के निचले क्षेत्र के निवासियों से नर्मदा तट से सुरक्षित दूरी बनाये रखने तथा डूब क्षेत्र में प्रवेश न करने की अपील करते हुए बताया कि बांध से पानी छोड़ने से नर्मदा नदी का जलस्तर आठ से दस फुट तक बढ़ सकता है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.