Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Navjot Singh Sidhu: "ठोक दो ताली!" शायराना अंदाज में फिर गरजे सिद्धू, विरोधियों की बोलती बंद करने के... Chandigarh Alert: पंजाब सीएम ऑफिस और चंडीगढ़ कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट ... पर्यटकों को बड़ा झटका! हिमाचल सरकार ने बढ़ाई एंट्री फीस; अब कार और बस से जाना होगा महंगा, 1 अप्रैल स... Lawrence Bishnoi: हत्या के मामले में लॉरेंस बिश्नोई बरी, चंडीगढ़ कोर्ट ने 7 साल पुराने केस में सुनाय... इंसानियत शर्मसार: 22 पिल्लों को जहर मिले लड्डू खिलाकर मारने की कोशिश, 5 की तड़प-तड़प कर मौत National Highway: पंजाब को केंद्र की बड़ी सौगात, 6-लेन प्रोजेक्ट को मिली मंजूरी; अब घंटों का सफर मिन... Punjab Driving License: पंजाब में ड्राइविंग लाइसेंस बनवाना हुआ आसान! ट्रांसपोर्ट विभाग लागू करने जा ... Bhogpur News: भोगपुर में CNG प्लांट के विरोध में फूटा गुस्सा, शहर पूरी तरह बंद; देखें प्रदर्शन की तस... Congress vs AAP: "अस्पताल में इलाज सस्ता, पार्किंग महंगी", कांग्रेस ने पार्किंग रेट को लेकर सीएम भगव... Sidhu Moosewala Murder Case: शूटर कबूतर की गर्लफ्रेंड 'लेडी डॉन' गिरफ्तार, पंजाब पुलिस को मिली बड़ी क...

कौन हैं वो 3 छात्र, जिनका IAS बनने का सपना रह गया अधूरा, दिल्ली के कोचिंग सेंटर में हुई मौत

18

शनिवार शाम को दिल्ली के एक कोचिंग संस्थान के बेसमेंट में पानी भर जाने से 2 लड़कियों और एक लड़के समेत तीन छात्रों की मौत हो गई. कोचिंग संस्थान ओल्ड राजिंदर नगर में स्थित है, जिसे राष्ट्रीय राजधानी में कोचिंग हब कहा जाता है. इस हादसे में मरने वाले तीन छात्रों में से एक छात्र केरल का था, एक छात्रा उत्तर प्रदेश की थी, जबकि दूसरी छात्रा मूल रूप से बिहार के औरंगाबाद की रहने वाली थी और उसका परिवार वर्तमान में तेलंगाना में रहता है.

ये तीनों छात्र अपने घरों से दूर दिल्ली आए थे और यूपीएससी की परीक्षा की तैयारी कर रहे थे, लेकिन उनकी दर्दनाक मौत से उनके आईएएस बनने का सपना चकनाचूर हो गया. छात्रों के परिवारों ने जब इनकी मौत का समाचार सुना तो पूरे परिवार में कोहराम मच गया है.

इन छात्रों का IAS बनने का सपना हो गया चकनाचूर

देश के कोने-कोने से आईएएस सहित अन्य परीक्षा की तैयारी के लिए हजारों छात्र अपने घर से दूर दिल्ली आते हैं और यहां विभिन्न कोचिंग संस्थानों में पढ़ाई करते हैं, लेकिन इन तीन छात्रों का सपना आईएएस बनने से पहले ही टूट गया. आइए इस त्रासदी के शिकार तीन युवा छात्रों के बारे जानते हैं…

श्रेया यादव: श्रेया यादव उत्तर प्रदेश की रहने वाली थी और प्रतिष्ठित संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की परीक्षा में सफल होने की उम्मीद के साथ दिल्ली आई थी. लड़की के परिवार का घर राज्य के अंबेडकर नगर जिले में है. लड़की के चाचा फिलहाल दिल्ली में अस्पताल के बाहर मौजूद थे, जहां उसके शव का पोस्टमार्टम किया गया. राम मनोहर लोहिया अस्पताल में पोस्टमार्टम किया गया. उसके पिता उत्तर प्रदेश में रहते हैं. पोस्टमार्टम के बाद डॉक्टरों ने उसके परिवार को शुरुआती जानकारी दी कि श्रेया की मौत गंदे पानी के शरीर में प्रवेश करने से हुई और बिल्डिंग के बेसमेंट में उसका दम घुट गया. पुलिस ने कहा कि गंदे पानी के कारण उसके अंग क्षतिग्रस्त हो गए थे.

पुलिस ने बताया कि छात्रा का शव पोस्टमार्टम के बाद उसके परिजनों को सौंप दिया गया है. रिपोर्ट के अनुसार शव मिलने के बाद वे यूपी में अपने गृहनगर के लिए रवाना हो चुके हैं.

तानिया सोनी: 25 वर्षीय तानिया सोनी मूल रूप से बिहार के औरंगाबाद की रहने वाली थी. उसका परिवार वर्तमान में तेलंगाना में रहता है. पुलिस ने बताया कि परिवार का घर औरंगाबाद के नबीबनगर इलाके में है. उसके शव का पोस्टमार्टम भी पूरा हो चुका है. उसके पिता अब उसके शव को अपने गृहनगर वापस ले जा रहे हैं. बचाव अभियान शुरू होने के कुछ घंटों बाद उसका शव बेसमेंट से बाहर निकाला गया.

नवीन डेल्विन: 28 वर्षीय नवीन डेल्विन की कोचिंग सेंटर के बेसमेंट में पानी भरने से मौत हुई है. वह केरल के एर्नाकुलम का रहने वाला था. बेसमेंट से उसका शव बरामद होने वाला आखिरी शव था. शनिवार देर रात दमकलकर्मियों ने उसका शव बरामद किया. केरल में उसके घर पर मातम पसरा हुआ है.

कोचिंग सेंटर के बेंसमेंट में कैसे भरा पानी?

रिपोर्ट के अनुसार, कोचिंग सेंटर की इमारत के बेसमेंट में चल रही लाइब्रेरी अवैध रूप से बनाई गई थी. इसमें एक समय में करीब 150 छात्र बैठ सकते हैं. जब लाइब्रेरी में पानी भरा तो कई छात्र लाइब्रेरी के अंदर थे.

इमारत ढलान पर बनी थी और पुलिस ने कहा कि इमारत में पानी इतनी जल्दी घुसने का एक बड़ा कारण यह भी हो सकता है. कुछ लोगों ने बेसमेंट में पानी भरने के पीछे बने सीवर नाले के ओवरफ्लो को जिम्मेदार ठहराया, लेकिन अभी भी इसकी जांच की जा रही है.

अधिकारियों ने बताया कि पानी के बहाव के कारण इमारत का गेट टूट गया. दिल्ली सरकार से मजिस्ट्रेट से हादसे की जांच कराने का आदेश दिया है, तो इसे लेकर दिल्ली की राजनीति गरमा गई है. बीजेपी दिल्ली की केजरीवाल सरकार पर हमला बोल रही है और लापरवाही बरतने का आरोप लगा रही है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.