Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

एक्स हुआ डाउन, दुनियाभर के अलग-अलग हिस्सों में सैकड़ों यूजर्स को हो रही परेशानी

38

माइक्रोब्लॉगिंग साइट एक्स ( ट्विटर) डाउन होने के कारण दुनियाभर के अलग-अलग हिस्सों में हज़ारों यूजर्स को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। आज सुबह करीब 11 बजे तकनीकी खराबी के चलते X के यूजर्स को वेबसाइट और मोबाइल एप्लिकेशन दोनों ने फ़ीड पर नियमित ट्वीट्स के बजाय ‘आपकी टाइमलाइन में आपका स्वागत है’ दिखाई दिया। ऐसा लगता है कि प्लेटफ़ॉर्म को बड़े पैमाने पर आउटेज का सामना करना पड़ा है।

आउटेज ट्रैक करने वाली डाउनडिटेक्टर के मुताबिक, प्लेटफॉर्म का उपयोग न कर पाने की 70,000 से अधिक रिपोर्टें सामने आई हैं। इस समय, इस समस्या के कारण के बारे में कोई जानकारी भी नहीं मिली है। यह पहली बार नहीं है जब X को आउटेज का सामना करना पड़ रहा है। एलन मस्क के स्वामित्व वाले प्लेटफ़ॉर्म को इस साल मार्च और जुलाई में डाउनटाइम का सामना करना पड़ा है।

जुलाई में, डाउनडिटेक्टर ने बताया कि US और UK में एक्स 13,000 से अधिक बार डाउन हुआ था। यूजर्स ने साझा कर बताया कि स्क्रीन पर “क्षमा करें, आपकी दर सीमित है, कृपया कुछ क्षण प्रतीक्षा करें और फिर से प्रयास करें’ का संदेश लिखा आ रहा था। इसी तरह 6 मार्च को भी प्लेटफॉर्म कुछ घंटों के लिए डाउन हो गया था।

कई यूजर्स ने शिकायत की कि वह इसे सामान्य रूप से उपयोग करने में असमर्थ थे या लिंक, तस्वीरों और वीडियो तक पहुंचने का प्रयास करते समय उन्हें समस्याओं का सामना करना पड़ रहा था। इस रुकावट से हज़ारों लोग प्रभावित हुए और कुछ क्षेत्रों में कई लोगों ने बताया कि वेबसाइट सामान्य से धीमी चल रही थी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.