Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
ट्रेन से बांधा पूरा पेड़! होलिका दहन के लिए ऐसा पागलपन देख हैरान रह गई पुलिस, गिरफ्तार हुए सभी आरोपी Himachal Weather Update: हिमाचल में बदलेगा मौसम, अगले 3 दिन भारी बारिश और बर्फबारी का अलर्ट बरेली में 'इश्क' का दर्दनाक अंत: प्रेमिका की मौत की खबर सुनते ही प्रेमी भी फंदे पर झूला, एक साथ खत्म... Bhagalpur News: भागलपुर में दुकान में घुसी मुखिया की अनियंत्रित कार, एक की मौत और 8 घायल सावधान! होली पर बदलने वाला है मौसम: इन राज्यों में बारिश की चेतावनी, दिल्ली-NCR में चलेंगी तेज हवाएं नोएडा में दबंगई की हद! महिलाओं ने विरोध किया तो तान दी पिस्टल, फिर पीछे छोड़ दिया पालतू कुत्ता; वीडि... एमपी में भीषण सड़क हादसा, कार-बाइक की भिड़ंत में दो सगे भाइयों की मौत होली पर बदमाशों का तांडव! मुफ्त शराब के लिए मांगी रंगदारी, मना करने पर बरसाईं गोलियां, देखें वीडियो Tonk News: टोंक में दो समुदायों के बीच झड़प, तनाव के बाद भारी पुलिस बल तैनात कैसा होगा 'नया आगरा'? 15 लाख लोगों के लिए तैयार हुआ मास्टर प्लान, नोएडा की तर्ज पर बसेंगे 58 गांव!

जॉब के साथ डीएवीवी से करें एमबीए और एमसीए, एडमिशन के लिए आखिरी तारीख 30 सितंबर

23

इंदौर। नौकरीपेशा लोगों के लिए देवी अहिल्या विश्वविद्यालय (डीएवीवी) ने सेंटर ऑफ डिस्टेंस एजुकेशन एंड ऑनलाइन एजुकेशन (सीडीओई) से संचालित एमबीए-एमसीए में प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। पंजीयन के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन ने पहली बार में ऑनलाइन आवेदन की व्यवस्था रखी है। यहां तक कि पैमेंट भी पोर्टल के माध्यम से हो सकेगा। अब विभाग ने आवेदन के लिए सितंबर तक समयावधि रखी है। उसके बाद काउंसिलिंग करवाई जाएगी।

विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) ने दूरस्थ शिक्षा को लेकर नियमों में बदलाव किया है। इससे तीन वर्षीय एमबीए पाठ्यक्रम को दो वर्षीय कर दिया है। साथ ही सालभर में दो मर्तबा डिस्टेंस एजुकेशन पाठ्यक्रम में प्रवेश देने पर जोर दिया है।

जनवरी और जुलाई में आवेदक पंजीयन करवा सकते है। अधिकारियों के मुताबिक दो वर्षीय एमबीए-एमसीए को यूजीसी और एआईसीटीई से मान्यता मिली हुई है। 1000 एमबीए और 250 एमसीए की सीट रखी हैं। एमबीए में मार्केटिंग, एचआर, फाइनेंस, एनर्जी मैनेजमेंट, बिजनेस एनालिसिस में कोर्स पूरा किया जा सकता है। प्रवेश प्रक्रिया 30 सितंबर तक चलेगी।

यह डाक्यूमेंट लगेंगे

अधिकारियों के मुताबिक नौकरीपेशा आवेदकों को दसवीं-बारहवीं और स्नातक की अंकसूची, जाति प्रमाण पत्र और अनुभव पत्र भी जरूरी है। प्रत्येक रविवार को कक्षाएं लगाई जाएगी। विभाग के डायरेक्टर डॉ. प्रतोष बसंल के मुताबिक 30 सितंबर तक आवेदन बुलाए हैं। उसके बाद प्रवेश दिया जाएगा।

खाली रहती है सीटें

एमबीए-एमसीए की सीटें एक बार भी फुल नहीं हुई है। तीन साल से पाठ्यक्रम संचालित हो रहे है। दोगुनी होने के बाद एमबीए की अब एक हजार सीटें हो चुकी है, लेकिन एक बार भी 400 तक सीटें नहीं भरी है। जबकि पाठ्यक्रम की अवधि एक साल घटाई गई है। वैसे ही एमसीए का नया पाठ्यक्रम शुरू किया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

Please Pay your remaining balance to remove this banner !
इस बैनर को हटाने के लिए कृपया अपनी बकाया राशि का भुगतान करें !