Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ... रांची के कांके रोड पर बेकाबू ट्रैक्टर का तांडव: आधा दर्जन बाइक-स्कूटी को रौंदा, एक गंभीर रूप से घायल जौनपुर की शाहजहां बानो बनीं 'प्रतीक्षा': सनातन धर्म अपनाकर बरेली के आश्रम में प्रेमी पवन संग रचाया व... गुरुग्राम के सूरत नगर में MNC कर्मचारी की संदिग्ध हालात में मौत, फंदे से लटकता मिला शव बरेली दहेज हत्या मामले में अदालत का बड़ा फैसला, 5 साल के मासूम की गवाही पर ससुर दोषमुक्त मंदसौर में घर की सीढ़ियों पर बैठा दिखा विशालकाय मगरमच्छ! चीख पड़ी महिला, वन विभाग ने रेस्क्यू कर चंब... बिहार में रेल नेटवर्क का बड़ा विस्तार: 976 करोड़ की लागत से दानापुर-फतुहा के बीच बिछेगी नई रेल लाइन,... देश में मंदिर चढ़ावा चोरी पर सियासत तेज, राज ठाकरे का दावा— "सिद्धिविनायक मंदिर में हर साल 18 करोड़ ... मानसून का रौद्र रूप! यूपी, बिहार समेत 15 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट; दिल्ली में तूफानी हवाओं की... जबलपुर में महिला आरक्षक से पहचान छिपाकर दुष्कर्म और धर्मांतरण का दबाव, एसपी दफ्तर पहुंची पीड़िता

शहडोल में वनकर्मियों पर ट्रैक्टर चढ़ाने की कोशिश, वनभूमि पर कब्जा रोकने के लिए गए थे

36

 शहडोल। शहडोल जिले में सरकारी अधिकारी-कर्माचारी के ऊपर गाड़ी चढ़ाना, मारपीट कर छीना-झपटी करना आम बात हो गई। ताजा मामला शहर के अमझोर वन परिक्षेत्र से सामने आया है। यहां वन विभाग की जमीन पर कब्जा कर खेती की तैयारी करने गए एक दबंग को वन कर्मियों ने रोका तो नाराज दबंग दो वनकर्मियों पर ट्रैक्टर चढ़ाने का प्रयास करते हुए भाग निकला।

कुछ देर बाद मौके पर पहुंचे दबंग के भाई ने भी वन अमले के साथ अभद्रता की और एक वनकर्मी का मोबाइल छीनकर भाग गया। इस घटना की लिखित शिकायत वन अमले की ओर से पुलिस में की गई, लेकिन पांच दिन बाद भी पुलिस ने आरोपितों पर कोई कार्रवाई नहीं की।

वनकर्मी से मोबाइल छीने जाने का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बताया जाता है कि इस मामले में आरोपित दबंग और उसके स्वजन भाजपा विधायक व संगठन के पदाधिकारियों से दबाव डलवाने का प्रयास कर रहा है।

जुताई करने से मना किया

जानकारी के अनुसार अमझोर वन परिक्षेत्र के ग्राम महुआ टोला (पीएफ) कक्ष क्रमांक 450 के फारेस्ट लैंड में क्षेत्र के संजय जायसवाल अपने भाई के साथ मिलकर कब्जा कर जुताई कर रहे था। तभी मामले की जानकारी मिलते ही डिप्टी रेंजर रमजान मोहम्मद, परिक्षेत्र सहायक दिलीप पयासी, फॉरेस्ट गार्ड नारायण यादव, पोंडी चौकी बीट गार्ड असीम मिश्रा सहित अन्य वन कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे और जुताई करने से मना किया।

ट्रैक्टर चढ़ाने की कोशिश की

इस पर दबंग ने डिप्टी रेंजर और परिक्षेत्र सहायक के ऊपर ट्रैक्टर चढ़ाने का प्रयास किया। इस दौरान दोनों ने किसी तरह से अपनी जान बचाई। इसके बाद दबंग मौके से ट्रैक्टर लेकर घर भाग निकला। इसी बीच संजय का भाई भी मौके पर पहुंच गया। उसने भी वन अमले के साथ अभद्रता की और एक वन कर्मी का मोबाइन डरनकर भाग खड़ा हुआ।

पुलिस ने दर्ज नहीं किया केस

इस मामले में वन विभाग की ओर से सीधी पुलिस में लिखित शिकायत भी दी जा चुकी है, लेकिन पुलिस ने अब तक केस दर्ज नहीं किया है। इधर, सीधी थाना प्रभारी राज कुमार मिश्रा का कहना है कि इस घटना को लेकर एक शिकायत मिली है, जिसकी जांच कराई जा रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.