Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Jharkhand News: 'घरजमाई बनना व्यक्तिगत पसंद'; हाईकोर्ट ने फैमिली कोर्ट का फैसला रखा बरकरार, जानिए पू... Rubella Outbreak Alert: जर्मन खसरा (रूबेला) की दस्तक से झारखंड में हड़कंप; रांची NHM में बना वार रूम... Jharkhand Crime: पाकुड़ में ग्राम प्रधान की बेरहमी से हत्या; टोना-टोटका के शक में रिश्तेदार ने टांगी... Ambedkar Nagar News: अंबेडकर नगर भूमाफिया बुलडोजर कांड; शासन तक पहुंची गूंज, पुलिसकर्मियों पर गिरी ग... Saharanpur BJP News: सहारनपुर में दलित कार्यकर्ता के घर पहुंचे BJP अध्यक्ष नितिन नबीन; अजब सिंह के स... BJP Campaign Strategy UP: जाति बनाम ध्रुवीकरण: यूपी में क्यों बढ़ी बीजेपी-संघ की चिंता? नितिन नबीन औ... HP High Court News: लंबे समय तक साथ रहने के आधार पर दूसरी पत्नी को नहीं कर सकते पेंशन से वंचित: हाईक... Kullu News: आनी उपमंडल में भीषण सड़क हादसा! अनियंत्रित ऑल्टो कार खाई में गिरी; जाबोड़ा गांव के 4 युवक... Rajasthan HC Hearing: निकाय चुनाव से पहले देर रात खुला राजस्थान हाईकोर्ट; पार्षदों की गिरफ्तारी पर ल... Nagaur Mundwa Election: मुंडवा नगरपालिका चुनाव में BJP प्रत्याशी को मिला 'जीरो' वोट! 10 पार्षद होने ...

सावन में किसी भी रात कर लें इनमें से कोई भी उपाय, कभी नहीं होगी पैसों की कमी!

59

भगवान भोलेनाथ का प्रिय महीना सावन इस बार 22 जुलाई से शुरू हो चुका है और इसका अब समापन 19 अगस्त 2024 को होगा. इस महीने में सभी शिव भक्ति में लीन रहते हैं. सावन में हर तरफ भगवान शिव से जुड़े कार्यक्रम होते दिखते हैं, लोग भजन करते हैं, भंडारे होते हैं जिससे इस महीने में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिलता है. भगवान शिव को प्रसन्न करने और उनकी कृपा पाने के यह महीने बेहद विशेष माना जाता है. इस महीने में लोग कई उपाय भी करते हैं क्योंकि सावन का पूरा महीना कुछ विशेष उपायों के लिए खास है. आप इन उपायों को सावन की किसी भी रात में कर सकते हैं. इन उपायों को करने से आपकी धन संबंधी समस्या दूर हो सकती है.

1. धन लाभ के लिए उपाय

सावन मास में किसी भी रात शिवलिंग के पास एक दीया जलाकर रखें और इसके बाद शिवलिंग का गन्ने के रस से अभिषेक करें. अगर आपके घर में हमेशा पैसों की समस्या रहती है, तो इस उपाय को करने से आपकी आर्थिक परेशानी दूर हो सकती है और साथ ही आपको धन और एश्वर्य की प्राप्ति होती है.

2. कर्ज ने निजात के लिए उपाय

अगर आप कर्ज से परेशान हैं और इससे मुक्ति पाना चाहते हैं, तो सावन की किसी भी रात पानी में थोड़ा अक्षत मिलाकर इससे शिवलिंग का अभिषेक करें. ऐसा करने से आप पर चढ़ा कर्ज का बोझ कम होना शुरू हो जाएगा और साथ ही रुका हुआ धन भी मिलने के योग बनते हैं.

3. परेशानियों से छुटकारे के लिए

अगर आप पर शनि की दृष्टि बनी हुई है और जीवन में परेशानियां खत्म होने का नाम नहीं ले रही हैं, तो इसके लिए इस महीने किसी भी रात को शिवलिंग पर काले तिल चढ़ाने चाहिए. ऐसा करने से आपको हर तरह की परेशानी से छुटकारा मिल सकता है.

4. बाधाओं को दूर करने के लिए

सावन मास की रात अपना मुंह पूर्व की दिशा की ओर करते हुए, मसूर की दाल और एक छोटा सा शंख के साथ सात कौड़ी शिवलिंग के पास रख दें. फिर ॐ गं गणपतये नमः का जाप करें. मान्यता है कि ऐसा करने से सभी बाधाओं का अंत होता है.

5. खुशहाल वैवाहिक जीवन के लिए

सावन के महीने के दौरान रात में शिवलिंग की पूजा के समय हाथों से मिट्टी का शिवलिंग बनाएं. फिर उसकी विधिनुसार पूजा-अर्चना करें. इसके बाद इस शिवलिंग पर गाय का दूध चढ़ाएं. ऐसा माना जाता है कि इससे वैवाहिक में खुशियां बनी रहती हैं और पति-पत्नी के बीच प्रेम बढ़ता है.

6. मनचाहा वर पाने के लिए

सावन में रोजाना 21 बिल्व पत्र के ऊपर चंदन से ॐ नमः शिवाय लिखें. यह लिखने के बाद इन पत्र को शिवलिंग पर करें. माना जाता है कि ऐसा करने से घर में सुख व समृद्धि बनी रहती है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इससे कुंवारी कन्याओं को मनचाहा वर का आशीर्वाद प्राप्त होता है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.