Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
चांदनी चौक की गलियों में एक इमोशनल सफर— 376 साल पुराना इतिहास, यादें और इंसानी रिश्तों की खूबसूरत दा... आज का मौसम: देश के कई राज्यों में बदला मिजाज, दक्षिण में बारिश का दौर जारी— जानिए अपने शहर का हाल मध्य प्रदेश के जबलपुर में धनतेरस की रात दर्दनाक हादसा, गाजी नगर की झुग्गी बस्ती में भीषण आग से 50 से... रामनगरी अयोध्या में भव्य दीपोत्सव 2026 आज, 35 लाख दीयों और 2100 ड्रोनों के शो से जगमगाएगी राम की पैड... उत्तर प्रदेश के ताजनगरी आगरा में एक कोचिंग सेंटर के अंदर मिला गणित के शिक्षक का सड़ा-गला शव, इलाके म... आंध्र प्रदेश में बड़ा राजनीतिक सदमा, चुनाव परिणाम से ठीक पहले जन सेना पार्टी की युवा प्रत्याशी का हा... जयपुर में बिक रही 1 लाख 23 हजार रुपये किलो वाली शाही मिठाई, सोने के सिक्के जैसी ‘त्योहार अशर्फी’ बनी... नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर बनेगा आर्क टाइप फ्लाईओवर, 84 करोड़ की लागत से दूर होगी जाम की समस्... महाराष्ट्र की राजनीति में एनसीपी के दोनों गुटों के विलय की खबरों पर अनिल देशमुख का बड़ा बयान, खारिज ... पाकिस्तान ने पंजाब के सीएम भगवंत मान को वीजा देने पर कही बड़ी बात, लाहौर में होने वाले सम्मेलन का मा...

वायरस के हमले से बचाएगा सरकार का ये फ्री ‘रक्षा कवच’, ऐसे करें डाउनलोड

52

फोन में Malware और Virus अटैक एक चिंता का विषय है. हम लोग कभी न कभी कोई न कोई ऐसी गलती कर बैठते हैं जिसका खामियाज़ा हमें भुगतना पड़ता है और हमारे फोन की सेफ्टी और सिक्योरिटी खतरे में पड़ जाती है. आप भी अगर वायरस अटैक से अपने Mobile फोन को बचाए रखना चाहते हैं तो इसके लिए आपको अपने Smartphone में एक अच्छा Antivirus App होना बहुत ही जरूरी है.

अब सवाल यह उठता है कि आखिर फोन में कौन से एंटीवायरस ऐप को रखा जाए? Cyber Swachhta Kendra, सरकार की इस ऑफिशियल वेबसाइट का नाम अपने दिमाग में बैठा लें, क्योंकि ये साइट आपको कई जरूरी जानकारी देती है. इस आधिकारिक साइट पर आप लोगों को कुछ ऐसे ऐप्स के बारे में पता चलेगा जो सरकार द्वारा अप्रूव्ड हैं.

कौन से हैं ये Antivirus App और आप इन ऐप्स को कहां से डाउनलोड और इंस्टॉल कर सकते हैं? इनमें से एक सरकारी ऐप भी है जिसे आप अपने फोन में सिक्योरिटी और Virus Attack से बचने के लिए इंस्टॉल कर सकते हैं.

Antivirus App: कौन सा है ये ऐप?

Cyber Swachhta Kendra वेबसाइट के होमपेज पर सिक्योरिटी टूल्स सेक्शन में जैसे ही क्लिक करते हैं तो इस पेज पर कुछ एंटीवायरस ऐप्स के बारे में जानकारी दी गई है.

आपके मोबाइल फोन की सेफ्टी के लिए आप फोन में eScan CERT-In Bot Removal और M-Kavach 2 ऐप को इंस्टॉल कर सकते हैं. आइए एक-एक कर आपको दोनों ही ऐप्स के बारे में जानकारी देते हैं.

eScan CERT-In Bot Removal: इस ऐप को CERT-In ( इंडियन कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पॉन्स टीम) के साथ मिलकर तैयार किया गया है. यह ऐप पहले तो फोन में बोट्स, इंफेक्टेड फाइल्स और मैलवेयर का पता लगाता है और फिर इन सभी को डिवाइस से रिमूव करने का काम करता है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.