Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Baba Sodal Mela Security Plan: 25 सितंबर को लगेगा बाबा सोढल मेला; सीसीटीवी, बम व डॉग स्क्वाड संभालें... BJP Punjab Drug Free Rally: 'पंजाब के भविष्य की दिशा तय करेगी यह रैली'; अशोक सरीन हिक्की ने 50 एकड़ ... BJP Organizational Appointments: बीजेपी ने पंजाब और चंडीगढ़ के प्रभारी-सह प्रभारी किए नियुक्त; देखें... Poonch Security Alert: पुंछ में एलओसी से सटे गांवों में मिलीं 3 लैंडमाइन; सुरक्षाबलों का सर्च ऑपरेशन... Jodhpur Chemical Factory Fire: जोधपुर में केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग के बाद ब्लास्ट; आग बुझाने में ... IIT Bombay Student Suicide: परीक्षा केंद्र का CCTV फुटेज आया सामने; साहिल वाकोडे मामले में बड़ा खुला... Bhoramdeo Sugar Factory Award: भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाने को लगातार दूसरी बार मिला 'नेशनल एफिशिएंस... Jashpur News: जशपुर पुलिस की मिसाल! दिवंगत आरक्षक देव नारायण सिंह के पुत्र को मिला आरक्षक पद का नियु... Korba Crime News: जमीन विवाद में बुजुर्ग चाचा की कुल्हाड़ी मारकर हत्या; अगले ही दिन पत्थर से कुचलकर ... Balod Electricity News: बिना सूचना कट रहे पंचायत कनेक्शन; बालोद में बारिश के बीच सरपंच संघ का बड़ा प...

हे भगवान! प्रदीप और मुझे एक कर दो… मंदिर में मिला लड़की का लव लेटर, लगाई अनोखी अर्जी

44

कहा जाता है कि अपने प्यार को पाने के लिए लोग हद से गुजर जाते हैं. वो सारे जतन करते हैं, जिससे उनका प्यार कैसे भी उन्हें मिल जाए. इश्क के रोग में डूबे लोग भगवान पर सबसे ज्यादा ट्रस्ट करते हैं. वह प्रार्थनाओं में उन्हें मांगते हैं. कुछ ऐसा ही एक मामला कर्नाटक के एक बेहद प्रसिद्ध मंदिर में देखने को मिला. कोलार जिले के मालूर तालुक में चिक्कथिरुपति मंदिर के दान पात्र में आए खजाने को जब खोला गया तो उसमें नगदी, ज्वेलरी के अलावा एक लव लेटर भी मिला.

दान पात्र से मिले लव लेटर किसी युवती ने लिखा था. उसमें उसने भगवान से अपने बॉयफ्रेंड से मिलाने की गुहार लगाई है. जब दान पेटी को खोलकर उसमें रखी रकम को निकाला गया, तो इस दौरान मंदिर प्रशासन के कर्मचारियों को एक युवती द्वारा लिखा गया यह लव लेटर मिला. मंदिर की दान पेटी में 49,09,660 रुपये नकद, 35 ग्राम सोना, 184 ग्राम चांदी और विदेशी करेंसी भी निकली है.

लेटर में लिखा ये बातें

युवती ने लेटर में लिखा, ‘मुझे और मेरे बॉयफ्रेंड को एक कर दो. भगवान मुझे भरोसा दो, कि वह मुझे कभी न छोड़े. अगर मेरी यह इच्छा पूरी हो गई तो मैं तुम्हारे सामने खुद को अर्पित कर दुंगी.’ लेटर में आगे लिखा था, ‘वेंकटरमण स्वामी, तिरुपति थिम्मप्पा, मैं आपके सामने आऊंगी और प्रार्थना करूंगी. प्रदीप और मुझे जल्द ही एक कर दो. वह मुझसे बहुत प्यार करता है. भगवान, वह मुझे छोड़ कर न जाए. वह मुझे ऑफिस और बाहर किसी और से भी ज्यादा प्यार करता है.’

मिले 49 लाख रुपये, सोना और चांदी

लेटर में युवती ने कहा है कि हम दोनों को जल्द से जल्द एक होना करा दो. युवती ने लेटर में लिखा, ‘जितनी जल्दी हो सके, चाहे मेरी भावनाएं उसके लिए कुछ भी हों, उसे उससे 7 प्रतिशत अधिक भावनाएं मिलनी चाहिए.’ युवती ने लेटर के जरिए भगवान के सामने अपने प्रेम का इजहार किया है. इधर, पिछले तीन महीनों में भक्तों ने चिक्कथिरुपति मंदिर के खजाने में 49 लाख रुपये दान किये हैं. इनमें 49,09,660 रुपये नकद, 35 ग्राम सोना, 184 ग्राम चांदी और विदेशी करेंसी जमा हुई है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.