Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
हिमाचल से लद्दाख तक रेल नेटवर्क, 1.31 लाख करोड़ की लागत से बनेगा दुनिया का सबसे ऊंचा रेलवे स्टेशन लखनऊ ट्रिपल मर्डर की तर्ज पर कानपुर में खूनी संघर्ष, जमीनी विवाद में एक पक्ष ने चार लोगों को मारी गो... Kedartal Trekker Rescue Operation Uttarkashi: उत्तराखंड के केदारताल में लापता ट्रेकरों की तलाश तेज, ... गोरखपुर में बीजेपी की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा, सीएम योगी और नितिन नबीन ने कांग्रेस पर... दरभंगा में सोशल मीडिया पर प्यार और शादी का झांसा देकर इंजीनियर से डेढ़ करोड़ की ठगी, शेयर बाजार में ... दिल्ली के स्कूल में दिल दहला देने वाली घटना, खेलकूद के बाद क्लासरूम में गिरी तीसरी कक्षा की मासूम और... चार साल बाद सेना से नहीं बाहर होंगे 75% अग्निवीर, मोदी कैबिनेट के नए फैसले से युवाओं को मिला बड़ा मौ... न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में भारतीय तेज गेंदबाजों का शानदार प्रदर्शन, अर्शदीप ... रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की बेटी राहा कपूर करेंगी एक्टिंग की दुनिया में कदम, फिल्म 'रामायण' में नजर ... अमेरिका में ट्रंप की हार के बाद तेहरान में लगा 'We Will Kill Trump' का पोस्टर, नेतन्याहू पर भी कसा त...

उज्जैन में आरक्षक को चाकू मारने वाले बदमाश का पुलिस ने किया शॉर्ट एनकाउंटर, पैर में गोली लगने से घायल

39

उज्जैन। (विशाल सिंह): मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले में शनिवार को बदमाशों और पुलिस के बीच मुठभेड़ हो गई, इस दौरान एक बदमाश को गोली लगी है, घायल हुए बदमाश को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जबकि उसका एक अन्य साथी को भी पुलिस ने पकड़ा है, वह भी भागने के दौरान गिर गया और घायल हो गया। आपको बता दें कि गुरुवार रात को माधव नगर थाने के आरक्षक अजय जाटव अन्य पुलिस कर्मियों के साथ फ्रीगंज में रात्रि गश्त पर थे। इस दौरान वह एसएस अस्पताल की गली से निकल रहे थे तभी उनको कुछ बदमाश भागते हुए दिखाई दिए। आरक्षक अजय जाटव ने बदमाश महेश लोधी को पकड़ लिया था, लेकिन बदमाश महेश ने चाकू से आरक्षक के पेट में हमला कर दिया और उनको घायल कर दिया था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंच गई थी। जिसके बाद आरक्षक को अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

 पुलिस पर हुए हमले को चुनौती के रूप में लेते हुए उज्जैन एसपी प्रदीप शर्मा ने पांच टीमों को तीनो बदमाशों को पकड़ने में लगाया। घटना के 24 घंटे में तड़के करीब चार बजे बदमाशों के सांवरा खेड़ी में होने की सूचना पुलिस को मिली माधव नगर थाना पुलिस और नीलगंगा पुलिस ने बदमाशों को घेर लिया, लेकिन महेश लोधी ने नीलगंगा थाने के टीआई विवेक कनोडिया पर फायर कर दिया। पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की और बदमाश के पैर में गोली लग गई। दूसरा आरोपी राहुल खटीक भी भागने के दौरान घायल हो हो गया। दोनों बदमाशो को पुलिस ने पकड़ लिया है लेकिन इनका एक साथी फरार हो गया है।

बदमाशों को पकड़ने वाली पुलिस टीम को मिलेगा इनाम

उज्जैन पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार तीनों आरोपी बाइक लूटकर उज्जैन पहुंचे थे। यहीं पर तीनों अन्य घटना को अंजाम देने के लिए पहुंचे थे। आरक्षक बदमाशों को पकड़ने गया था तो बदमाशों ने हमला कर दिया। आरक्षक को चाकू मारने वाले आरोपियों पर इनाम भी रखा गया था, बदमाशों को पकड़ने वाली टीम को यह इनाम दिया जाएगा।

बदमाशों पर पहले से दर्ज हैं कई मामले

उज्जैन पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बदमाशों पर पहले से लूट के मामले दर्ज हैं। मुठभेड़ के दौरान आरोपियों के पास से एक पिस्टल तीन जिन्दा कारतूस भी मिले हैं। बताया गया की बदमाश महेश लोधी रतलाम जिले का रहने बाला है। पुलिस अभी बदमाशो के रिकॉर्ड खंगाल रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.