Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Delhi Kidnapping: पहले विश्वास जीता, फिर दूध पिलाने के बहाने बच्चा लेकर फरार! दिल्ली के अंबेडकर हॉस्... Rape Case Verdict: दुष्कर्म मामले में फास्ट ट्रैक कोर्ट का बड़ा फैसला, दोषी को 7 साल की कड़ी सजा और ... Bhupinder Hooda on Crime: "हरियाणा में वही सुरक्षित है जिसे कोई मारना नहीं चाहता"—बढ़ते अपराध पर हुड... Haryanvi Singer Harsh Gupta Arrested: हरियाणवी सिंगर हर्ष गुप्ता गिरफ्तार, पुलिस ने इस गंभीर मामले म... High-Tech Fraud: पेमेंट का फर्जी मैसेज दिखाकर लाखों के गहने ले उड़ा ठग, शातिर की तलाश में जुटी पुलिस Rohtak Gangwar: रोहतक में सरेआम गैंगवार, गोगा की 20 से अधिक गोलियां मारकर हत्या, CCTV में कैद हुई खौ... Haryana Vivah Shagun Yojana: हरियाणा में बेटी की शादी के लिए मिलेंगे 71,000 रुपये, जानें क्या है पात... अचानक टैंकर में लगी भीषण आग, जोरदार धमाके (Blast) से दहला इलाका, एक शख्स गंभीर रूप से झुलसा Haryana Drug Crisis: हरियाणा में नशा तस्करी के मामलों में 81% का उछाल, महज 45 दिनों में 29 केस दर्ज;... Anil Vij Accident: हरियाणा के मंत्री अनिल विज के दोनों पैर फ्रैक्चर, बजट सत्र में शामिल होने पर सस्प...

अयोध्‍या के राम मंदिर निर्माण के लिए 111 करोड़ रुपये दान देने वाले महंत कनक बिहारी महाराज के खाते से निकाले 90 लाख रुपये

49

छिंदवाड़ा। एमपी के छिंदवाड़ा में लोनी बर्रा जानकी मंदिर के महंत कनक बिहारी दास महाराज के खाते से 90 लाख रुपये निकाल लिए गए हैं। वसीयत में उन्होंने स्पष्ट लिखा है कि उनके ना रहने पर श्याम सिंह को उनका उत्तराधिकारी माना जाए। महंत कनक बिहारीदास ने राम मंदिर निर्माण के लिए 111 करोड़ रुपये दान में देने का संकल्प लिया था।

चांद के सेंट्रल बैंक ने भी इस वसीयत के आधार पर चीजों के निपटारे किया था, लेकिन चौरई एसबीआई ने वसीयत को न मानते हुए भुगतान कर दिया है। चौरई एसबीआई के मैनेजर पंकज शर्मा ने रीना रघुवंशी निवासी कोलार भोपाल को उत्तराधिकारी मानते हुए ऊक्त राशि का भुगतान कर दिया। शिकायत में कहा है किनक बिहारी महाराज ने वसीयत की थी।

उत्तराधिकारी को लेकर प्रकरण सिविल न्यायालय में भी चल रहा

17 अप्रैल 2023 को रघुवंशी समाज के महंत कनक बिहारी दास महाराज का नरसिंहपुर-सागर हाईवे पर बरमान के पास सड़क हादसे में निधन हो गया था। बम्हनी लला निवासी और राम जानकी मंदिर के श्याम सिंह ने एसडीओपी को लिखित शिकायत में बताया कि एसबीआई में स्वर्गीय कनक बिहारी महाराज का खाता था जिसमें 90 लाख रुपये जमा थे, ईसमें उनके उत्तराधिकारी को लेकर प्रकरण सिविल न्यायालय में भी चल रहा है।

शिकायत में कहा है कि कनक बिहारी महाराज ने वसीयत की थी

चौरई एसबीआई के मैनेजर पंकज शर्मा ने रीना रघुवंशी निवासी कोलार भोपाल को उत्तराधिकारी मानते हुए ऊक्त राशि का भुगतान कर दिया। शिकायत में कहा है की कनक बिहारी महाराज ने वसीयत की थी। एसडीओपी सौरभ तिवारी ने शिकायत की जांच शुरू कर दिया है।

राम मंदिर निर्माण के लिए 111 करोड़ रुपये एकत्रित कर दान

महंत कनक बिहारीदास ने राम मंदिर निर्माण के लिए 111 करोड़ रुपये दान में देने का संकल्प लिया था। वे फरवरी 2024 में अयोध्या में 9009 कुंडीय श्री राम यज्ञ आयोजित करने वाले थे। महंत कनक बिहारी का जन्म विदिशा में हुआ था। विदिशा के अलावा लोनी कलां छिंदवाड़ा में भी उनका प्रमुख आश्रम है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.