Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
India Maritime Strategy: इंडो-पैसिफिक में भारत का बड़ा कूटनीतिक कदम, AIME-2026 से मजबूत हुआ समुद्री ... INDIA Alliance Protest: EVM और वोटर लिस्ट में गड़बड़ी का आरोप, खरगे बोले- 6 अक्टूबर को चुनाव आयोग तक... महात्मा गांधी जयंती पर राहुल गांधी का बड़ा ऐलान: आंदोलनों को एकजुट करने के लिए डिजिटल प्लेटफॉर्म ‘सत... ईटानगर में ABVP की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक संपन्न: छात्र हितों और आगामी रणनीतियों पर हुआ गहन मंथन Vrindavan News: रसिक दुलारी शरण की संदिग्ध मौत से गरमाया माहौल, प्रेमानंद महाराज के दूसरे आश्रम में ... Dhanbad News: गैंगस्टर फहीम खान के घर 2004 में हुई अंधाधुंध फायरिंग मामले में 3 दोषियों को सजा, बॉडी... Bulandshahr Crime News: 4 महीने पहले हुआ था निकाह, पति ने पीट-पीटकर की पत्नी की हत्या; आरोपी फरार Okhla Landfill Site Visit: सीएम रेखा गुप्ता ने ओखला लैंडफिल साइट का किया निरीक्षण, 100 एकड़ जमीन कूड... AIIMS Delhi: उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने AIIMS छात्रों से की 'कॉफी पर चर्चा', सुरक्षा और मेडिकल श... नासिक फैमिली कोर्ट से आरोपी निदा खान को वारंट: पति की तलाक याचिका पर 16 अक्टूबर को पेशी के निर्देश

बच्ची ने मां को रोते हुए बताया… ‘ऑटो वाले अंकल मेरे कपड़े खोल देते हैं, कहते हैं चींटी निकाल रहा हूं’

39

इंदौर। इंदौर जूनी इंदौर थाना क्षेत्र में पांच साल बच्ची से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने ऑटो रिक्शा ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित बच्ची को घर से स्कूल ले जाते समय हरकत करता था। तीन दिन पूर्व उसने बच्ची के नाजुक अंगों के साथ छेड़छाड़ की। बच्ची ने रोते हुए स्वजन को घटना बताई और इसके बाद थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई। जोन-4 के एडिशनल डीसीपी आनंद यादव के मुताबिक बच्ची पलसीकर कालोनी क्षेत्र के निजी स्कूल में पढ़ती है।तीन दिन पूर्व उसने बच्ची के नाजुक अंगों के साथ छेड़छाड़ की। बच्ची ने रोते हुए स्वजन को घटना बताई और इसके बाद थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई। जोन-4 के एडिशनल डीसीपी आनंद यादव के मुताबिक बच्ची पलसीकर कालोनी क्षेत्र के निजी स्कूल में पढ़ती है।

स्कूल ले जाते वक्त गलत हरकत करता था

ऑटो रिक्शा ड्राइवर कामेश बच्चों को स्कूल लाने व ले जाने का काम करता है। बच्ची की मां ने पुलिस को बताया कि बच्ची को घर से स्कूल ले जाते समय ऑटो रिक्शा ड्राइवर उसके साथ गलत हरकतें करता था।

बच्ची को दर्द हो रहा था

वह बच्ची के कपड़े खोलता था और बच्ची के विरोध करने पर कहता था चींटी निकाल रहा है। आरोपित कई दिनों से ऐसा कर रहा था। 23 जुलाई को भी उसने इसी तरह की हरकत की। बच्ची को काफी दर्द हो रहा था।

पुलिस के पास पहुंचकर घटना बताई

मां ने उससे पूछा तो बताया ऑटो वाले अंकल ने उसके साथ हरकत की है। स्वजन बच्ची की पीड़ा सुनकर घबरा गए। शाम को थाने पहुंचे और पूरी घटना बताई। पुलिस ने तत्काल एफआईआर दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस इस मामले में उससे पूछताछ कर रही है। घटना के बाद से बच्ची डरी हुई है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.