Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
चुनाव आयोग का बड़ा फैसला: ऑनलाइन फॉर्म 6 से हटाई गई पूर्वजों से संबंधित अतिरिक्त घोषणा अक्टूबर आते ही दमघोंटू होने लगती है हवा: पॉल्यूशन बढ़ने से पहले ही दिल्ली-NCR में सिस्टम हुआ एक्टिव रबी सीजन 2027-28 के लिए 6 फसलों की MSP में बढ़ोतरी: किसानों को लागत पर मिलेगा 50% से 106% तक मुनाफा Gujarat Politics: पूर्व CM शंकर सिंह वाघेला की फिर होगी कांग्रेस में वापसी? नई पार्टी का ऐलान टाला; ... Jhalawar News: मां नेत्रहीन और पिता मूकबधिर, खेत से लापता 7 वर्षीय इकलौते बेटे का कुएं में मिला शव; ... Maharashtra Cannabis Bust: सोलापुर में गन्ने के खेत से ₹1.05 करोड़ का गांजा जब्त, 12 फीट ऊंचे 240 पौ... Bihar Flood Alert: नेपाल में बारिश से गंगा-गंडक उफान पर, सारण में तटबंध टूटने से दर्जनों गांव डूबे, ... Bareilly Cyber Crime News: बरेली में साइबर ठगों का बड़ा जाल, छह वारदातों में उड़ाए लाखों; टेलीग्राम ... UP Politics: 'नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ' वाले बयान पर घिरे डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, बचाव में उतरे ओपी... अखिलेश यादव संग दिखे योगी के मंत्री राकेश सचान: राज्यसभा चुनाव के बीच तस्वीर ने बढ़ाई सियासी सरगर्मी

महिला को शराब पिलाकर बनाए अवैध संबंध, कहासुनी के बाद कुल्हाड़ी से कर दी हत्या

58

गुना। चांचौड़ा थाना क्षेत्र में तीन टुकड़ों में मिले महिला के शव की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। साथ ही दो आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भिजवा दिया है। एक आरोपित से महिला के अवैध संबंध थे, जिसने अपने एक साथी के साथ महिला को पहले शराब पिलाई। इसके बाद दोनों ने महिला के साथ दुष्कृत्य किया।

इसी बीच महिला से कहासुनी होने पर कुल्हाड़ी से उसकी हत्या कर दी थी। पुलिस के अनुसार 12 अगस्त को चांचौड़ा थानाक्षेत्र की बीनागंज चौकी अंतर्गत ग्राम खतौली के एक खंडहर में अलग-अलग तीन बोरियों में अज्ञात महिला की तीन टुकड़ों में लाश की सूचना मिली थी।

इस पर एसडीओपी दिव्यासिंह राजावत के पर्यवेक्षण में चांचौड़ा थाना प्रभारी मचलसिंह मंडेलिया व बीनागंज चौकी प्रभारी नीरज लोधी अपनी टीमों के साथ पड़ताल में जुट गए। मृतक महिला के हाथ पर बने टैटू, पहने हुए कपड़े, जेवर आदि से महिला की पहचान के प्रयास किए गए।

अगले ही दिन मृतिका की शिनाख्त झूना बाई पत्नी रोडूलाल तंबर उम्र 40 साल निवासी ग्राम साल्याखेड़ी थाना चांचौड़ा के रूप में हुई। मृतिका के स्वजनों ने पुलिस को बताया कि झूना बाई बीनागंज में मजदूरी करने जाती थी और आ जाती थी। 10 अगस्त को झूना बाई घर से मजदूरी के लिए बीनागंज जाने का बोलकर गई थी, लेकिन उसके बाद वापस घर नहीं लौटी।

इधर, पुलिस ने संभावित स्थलों व मार्गों के सीसीटीवी कैमरे खंगाले और आसपास के लोगों से पूछताछ की। इस पर पता चला की 10 अगस्त की दोपहर झूना बाई को जगदीश पुत्र बाबूलाल प्रजापति निवासी तैलीगांव हाल ग्राम खातौली के साथ उसके घर तरफ जाते देखा था। इसके बाद पुलिस ने संदेही जगदीश प्रजापति को 14 अगस्त की रात्रि गांव से हिरासत में लेकर पूछताछ की।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.