Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
चुनाव आयोग का बड़ा फैसला: ऑनलाइन फॉर्म 6 से हटाई गई पूर्वजों से संबंधित अतिरिक्त घोषणा अक्टूबर आते ही दमघोंटू होने लगती है हवा: पॉल्यूशन बढ़ने से पहले ही दिल्ली-NCR में सिस्टम हुआ एक्टिव रबी सीजन 2027-28 के लिए 6 फसलों की MSP में बढ़ोतरी: किसानों को लागत पर मिलेगा 50% से 106% तक मुनाफा Gujarat Politics: पूर्व CM शंकर सिंह वाघेला की फिर होगी कांग्रेस में वापसी? नई पार्टी का ऐलान टाला; ... Jhalawar News: मां नेत्रहीन और पिता मूकबधिर, खेत से लापता 7 वर्षीय इकलौते बेटे का कुएं में मिला शव; ... Maharashtra Cannabis Bust: सोलापुर में गन्ने के खेत से ₹1.05 करोड़ का गांजा जब्त, 12 फीट ऊंचे 240 पौ... Bihar Flood Alert: नेपाल में बारिश से गंगा-गंडक उफान पर, सारण में तटबंध टूटने से दर्जनों गांव डूबे, ... Bareilly Cyber Crime News: बरेली में साइबर ठगों का बड़ा जाल, छह वारदातों में उड़ाए लाखों; टेलीग्राम ... UP Politics: 'नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ' वाले बयान पर घिरे डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, बचाव में उतरे ओपी... अखिलेश यादव संग दिखे योगी के मंत्री राकेश सचान: राज्यसभा चुनाव के बीच तस्वीर ने बढ़ाई सियासी सरगर्मी

धार में शिफा खाना में मिला एक्सपायरी डेट की दवाइयों का जखीरा, बिना लाइसेंस हो रहा था संचालन

60

धार : कुक्षी-बड़वानी टोल मार्ग के ग्राम पिपलिया में बिना डिग्री संचालित कादरी शिफा खाना में एक्सपायरी डेट की आयुर्वेदिक और अन्य दवाइयाें का जखीरा मिला है। शासन के चार विभागों ने आठ घंटे की संयुक्त कार्रवाई के बाद उक्त शिफा खाना सील किया। आगे की कानूनी कार्रवाई को लेकर स्वास्थ्य विभाग के अमले ने निसरपुर पुलिस चौकी में आवेदन दिया है।

कई जिलों से दवा लेने आते थे मरीज

ग्राम पिपलिया में कुक्षी-बड़वानी टोल मार्ग पर संचालित कादरी शिफा खाना पर स्वास्थ्य विभाग, आयुर्वेदिक विभाग, राजस्व विभाग और पुलिस की टीम ने शनिवार दोपहर करीब दो बजे पहुंचकर जांच शुरू की। उक्त शिफा खाना में झाबुआ, आलीराजपुर, बड़वानी और धार जिले के आदिवासी अंचल से बड़ी संख्या में मरीज इलाज कराने आते थे। यहां हर बीमारी के इलाज के साथ तंत्र-मंत्र और झाड़-फूंक भी की जाती थी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.